Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt और अपने 11 साल के एज गैप पर Ranbir Kapoor ने पहली बार की बात, बोले - 'अब थोड़ा अजीब लगता है'

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 11:57 AM (IST)

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। एक्टर्स ने साल 2022 में इंटीमेट वेडिंग की थी। दोनों एक्टर्स के बीच ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को बताया अपना बेस्ट फ्रेंड
    रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को बताया अपना बेस्ट फ्रेंड

    HighLights

    1. रणबीर ने खुद को बताया खुशकिस्मत
    2. साल 2022 में दोनों ने की थी शादी
    3. फोटोशूट के दौरान हुई थी पहली मुलाकात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को फैंस लव बर्ड्स की तरह देखते हैं। आलिया इस समय इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के बाद से उनकी एक्टिंग में काफी निखार भी आया है। फैंस को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन रणबीर और आलिया की केमेस्ट्री काफी पसंद आती है।

    रणबीर ने आलिया को बताया बेस्ट फ्रेंड

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर में 11 साल का अंतर है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस एज गैप पर बात की। निखिल कामथ को दिए पॉडकास्ट इंटरव्यू में रणबीर ने आलिया की तारीफ करते हुए खुद को खुशकिस्मत बताया। रणबीर ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मैंने एक ऐसे इंसान से शादी की जो मेरी एक बहुत अच्छी दोस्त भी है। हम जब साथ होते हैं तो एक साथ बहुत सारी बातें, हंसी-मजाक और चुगलियां करते हैं। आलिया मेरी बेस्ट फ्रेंड है इसलिए मैं और भी लकी हूं।'

    यह भी पढ़ें: 'फैंस को झिड़क देते थे पापा', जब Ranbir Kapoor ने लिया पिता ऋषि कपूर जैसा न बनने का फैसला

    कब हुई थी पहली मुलाकात

    रणबीर ने आगे कहा, 'आलिया एक बहुत ही बेहतरीन इंसान है। उसने मेरी जिंदगी में आकर रंग भर दिए हैं। वो मेरे से 11 साल छोटी है और ये बहुत ही फनी है।' रणबीर और आलिया की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। रणबीर उस समय 20 साल के थे जबकि आलिया तब केवल 9 साल की थीं। रणबीर ने कहा कि अब ये कहने में थोड़ा अजीब लगता है। दरअसल संजय लीला भंसाली चाइल्ड मैरिज पर एक फिल्म बनाना चाहते थे जिसका नाम बालिक वधू था। दोनों एक्टर्स इसी शूट के दौरान मिले थे। 

    रणबीर ने बताया कि आलिया से मिलने के बाद उन्हें पता चला कि वो कितनी स्पेशल पर्सन हैं। एनिमल एक्टर ने कहा, 'एक एक्टर, आर्टिस्ट, बेटी और बहन होने के तौर मैं उसकी बहुत इज्जत करता हूं। मैं जितना उसके साथ हॉलिडे पर जाना पसंद करता हूं उतना ही उसके साथ घर पर रहना भी मुझे पसंद है।' बता दें कि पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 में एक इंटीमेट वेडिंग में आलिया और रणबीर ने शादी की थी। आज कपल एक बेटी राहा कपूर के माता-पिता हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ramayan फिल्म में 'राम' बनने से पहले Ranbir Kapoor ने की भगवान को लेकर बात, बताया- सनातन धर्म में है विश्वास