यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'फैंस को झिड़क देते थे पापा', जब Ranbir Kapoor ने लिया पिता ऋषि कपूर जैसा न बनने का फैसला
रणबीर कपूर ने हाल ही में कपूर परिवार के सदस्यों के सफल और असफल करियर के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनके पिता ऋषि कपूर के फैंस के सा ...और पढ़ें

HighLights
- रणबीर ने परिवार में देखी असफलताओं से ली सीख
- पिता ऋषि कपूर के रुखे रवैया ने बनाया विनम्र
- फैंस के साथ बुरा बर्ताव न करने का लिया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। रणबीर ने बताया कि उनके पिता ऋषि कपूर अक्सर अपने फैंस से रूड बिहेव करते थे, जब वे उनके पास ऑटोग्राफ या तस्वीरें खिंचवाने के लिए आते थे। हालांकि, एक्टर ने ये भी कहा कि उन्होंने अपनी पिता की इस आदत से सीख ली और खुद को ऐसा करने से बचाया।
सफलता और असफलता करीब से देखी
रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की सफलता और असफलता दोनों को देखा है। इसके साथ ही उन्होंने ये समझने की कोशिश की कि उनकी असफलता के पीछे क्या कारण थे। निखिल कामथ से बात करते हुए एक्टर ने कहा, रणबीर ने कहा, "मैं अपने परिवार और खानदान के लोगों की सफलता और असफलता को ऑब्जर्व करता था। मुझे ये बहुत पहले ही समझ आ गया था क्योंकि मैं एक फिल्मी फैमिली में पला- बढ़ा हूं।"
यह भी पढ़ें- Ramayana एक्टर Ranbir Kapoor ने सनातन धर्म की ओर किया रुख, कहा- अध्ययन के साथ बढ़ रहा है विश्वास
असफलता से रणबीर ने ली सीख
उन्होंने आगे कहा, "मैंने बहुत सफल लोगों को भी देखा और असफलता से जूझते हुए लोगों को भी देखा है। मैं जानता हूं कि वो क्यों असफल हुए। मैंने उन्हें समझा और मैं बहुत छोटी उम्र से ही इसे देख रहा था।"

फैंस को झिड़क देते थे ऋषि कपूर
रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर को लेकर कहा कि वो फैंस पर गुस्सा करते थे। हालांकि, उन्हें ऐसा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। एक्टर ने कहा, "जब फैंस मेरे पापा के पास आते थे, तो उनके चेहरे को देखता था और वो मेरे पिता की तरफ बहुत तिरस्कार और निराशा के साथ देख रहे होते थे। मैंने तभी फैसला किया था कि मैं कभी अपने फैंस के साथ ऐसा नहीं करूंगा। आज जब कोई मेरे साथ एक तस्वीर या ऑटोग्राफ लेने आता है, तो मैं खुशी-खुशी ऐसा करता हूं।"