विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर ने 'ऐ दिल है मुश्किल' के सेट पर ऐसे मनाया बर्थडे

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 28 Sep 2015 01:49 PM (IST)

कपूर फैमिली के चमकते चिराग रणबीर कपूर का आज बर्थडे है। वो पूरे 33 साल के हो गए और इस खास पल को उन्‍होंने लंदन में फिल्‍म 'ऐ दिल है मुश्किल' के सेट पर केक काटकर सेलिब्रेट किया। करण जौहर ने इंस्‍टाग्राम पर इस खास पल की एक तस्‍वीर भी

News Article Hero Image

मुंबर्इ। कपूर फैमिली के चमकते चिराग रणबीर कपूर का आज बर्थडे है। वो पूरे 33 साल के हो गए और इस खास पल को उन्होंने लंदन में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के सेट पर केक काटकर सेलिब्रेट किया। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर इस खास पल की एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें रणबीर कपूर दो-तीन केक के साथ काफी हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

कपिल शर्मा को अपनी पहली फिल्म से नहीं थी इसकी उम्मीद

वो अपने हाथों में चाकू लिए बस इन्हें कट करने की तैयारी करते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय भी अहम भूमिकाओं में हैं। रणबीर कपूर के बर्थडे पर उनके माता-पिता नीतू और ऋषि ने भी ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइट्स के जरिए अपने बेटे को विश किया है। साथ में कुछ यादगार तस्वीरें शेयर की हैं।

कपिल शर्मा इस बड़ी हीरोइन को बनाना चाहते थे गर्लफ्रेंड!

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अगली फिल्म 'तमाशा' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। लगातार तीन फ्लॉप फिल्में देने के बाद रणबीर कपूर को इससे काफी उम्मीदें हैं। उनके बर्थडे पर विश करते हैं कि उनको इस बार कामयाबी जरूर मिले। वैसे भूलना नहीं चाहिए कि रणबीर कपूर ने 'बर्फी', 'रॉकस्टार', 'वेक अप सिड' जैसी कई सराहनीय फिल्में भी दी हैं।