Dhoom 4 में लीड रोल निभाएंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने Ramayana के प्रमोशन के दौरान खोला राज
रणबीर कपूर ने 'धूम 4' में शामिल होने को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने 'रामायण' के प्रमोशन के दौरान बताया अपनी अपकमिंग फिल्म पर अपडेट दिया। ...और पढ़ें
-1785077536651_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों से ऐसी अफवाहें आ रही थीं कि एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 'धूम 4' (Dhoom 4) का हिस्सा होंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह यश राज फिल्म्स की मशहूर एक्शन फ्रैंचाइजी के अगले चैप्टर में लीड रोल निभाएंगे। अब फाइनली एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है।
हाल ही में रणबीर ने डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और को-स्टार यश के साथ 'रामायण' को प्रमोट करने के लिए सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में हिस्सा लिया था। इस इवेंट के दौरान बातचीत में उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी। भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करते हुए, उन्होंने 'धूम 4' में शामिल होने की बात से इनकार किया।
क्या वाकई धूम 4 में काम करेंगे रणबीर?
'रिव्यू नेशन' के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, होस्ट ने कहा कि यश 'रामायण' के अलावा जल्द ही 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale For Grown Ups) में नजर आएंगे और यह भी कहा कि रणबीर 'धूम 4' में काम करेंगे। एक्टर ने तुरंत यहां उन्हें सही किया। उन्होंने कहा, 'नहीं, अभी मैं 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' नाम की एक और फिल्म पर काम कर रहा हूं। इसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी।'

दिलचस्प बात यह है कि रणबीर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की लिस्ट बताते समय 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' का भी जिक्र नहीं किया।
रणबीर ने एनिमल पार्क पर नहीं की बात
रणबीर के 'धूम' फ्रैंचाइजी में शामिल होने की बात सालों से चली आ रही है। 2024 में, पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा का मानना था कि अगली फिल्म के लिए रणबीर सबसे सही पसंद हैं और इस बारे में बातचीत भी हो चुकी है। उसी दौरान, सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने रणबीर के नए लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिससे फैन्स को लगा कि यह लुक या तो 'धूम 4' के लिए है या फिर 'एनिमल पार्क' के लिए।
खबरें और भी
-1785078096809.jpg)
इसके बाद एक रिपोर्ट में विक्की कौशल के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर आई थी। हालांकि यश राज फिलम्स ने धूम 4 और कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana का अब तक नहीं हुआ क्लाइमैक्स शूट, Ranbir Kapoor ने खुलासा करते हुए कहा- मैं और यश...
यह भी पढ़ें- 'रावण को जिंदा कर दिया', Yash का औरा-स्वैग देख Ranbir Kapoor हुए इंप्रेस, जमकर की तारीफ