Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'रावण को जिंदा कर दिया', Yash का औरा-स्वैग देख Ranbir Kapoor हुए इंप्रेस, जमकर की तारीफ

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 12:22 PM (IST)

    अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले यश की तारीफ की है। दोनों इंटरनेशनल इवेंट में नजर आए। ...और पढ़ें

    यश का औरा देख बोले रणबीर कपूर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    यश का औरा देख बोले रणबीर कपूर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में ऑडियंस को रामायण की झलक दिखाई गई। इस इंटरनेशनल इवेंट में फिल्म के मुख्य कलाकार यश (Yash) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी गए थे। इस इवेंट में अभिनेता ने यश की भूमिका को लेकर बात की।

    रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर ने इवेंट में यश की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि इस बिग स्केल की पौराणिक फिल्म को यश के औरा की जरूरत थी और जिस अंदाज में उन्होंने रावण की भूमिका निभाई, वह स्टीरियोटाइप को तोड़ता है।

    यश-रणबीर संग नहीं हुई ज्यादा शूटिंग

    रामायण पर हुई पैनल चर्चा में रणबीर कपूर ने फिल्म में यश के साथ काम करने के बारे में कहा, "फिल्म के आखिर में भगवान राम और रावण एक साथ नजर आएंगे और शायद बीच में भी उनकी मुलाकात हो सकती है लेकिन हमने अभी तक उस हिस्से की शूटिंग नहीं की है। इसलिए हमें साथ काम करने का मौका नहीं मिला है। मगर मैं यश को कुछ समय से जानता हूं और उनके काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं।"

    Ranbir kapoor Yasjh

    यश के औरा से इंप्रेस हुए रणबीर

    रणबीर कपूर ने आगे कहा, "मेरा सच में मानना है कि इस रोल को निभाने के लिए हमें उनके जैसे औरा, स्टारडम और नजरिए वाले किसी व्यक्ति की जरूरत थी। उन्होंने इसे इतने स्वैग, औरा और ईमानदारी से निभाया है कि उन्होंने सच में रावण को जिंदा कर दिया है। इतने सालों में हमारे पास रावण का एक बहुत ही स्टीरियोटाइपिकल चित्रण रहा है, लेकिन यह वाला नहीं।"

    खबरें और भी

    कब आएगा रामायण का ट्रेलर?

    24 जुलाई को रामायण का ट्रेलर रिलीज होने वाला था, लेकिन स्टूडेंट प्रोटेस्ट्स की वजह से मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन करने का फैसला किया था। नई ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। मगर उम्मीद है कि 31 जुलाई तक मेकर्स आउट कर सकते हैं। फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

    यह भी पढ़ें- आ गया Ramayana के ट्रेलर का फर्स्ट रिव्यू! उड़ने वाले हाथी से लेकर बदले की लड़ाई, फिल्म में क्या है नया?

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana के लिए रणबीर ने किया था एक बड़ा बदलाव, 'राम' के किरदार को बताया सबसे ज्यादा चैलेंजिंग