Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya Panday और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप पर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट, बोले- पसंद करता है

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 16 May 2023 12:37 PM (GMT+05:30)

    Ananya Panday And Aditya Roy Kapoor अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर के बीच पिछले काफी से रिलेशनशिप की खबरे सामने आ रही है । वहीं अब रणबीर कपूर ने इनक ...और पढ़ें

    Aditya Roy Kapur, Ananya Panday Photo Credit Instagram
    Aditya Roy Kapur, Ananya Panday Photo Credit Instagram

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ananya Panday And Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कौन किसके प्यार में कब गिरफ्तार हो जाए ये कहना थोड़ा मुश्किल होता है। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद भी सेलेब्स अपने रिलेशनशिप की खबर बाहर नहीं आने देते है और अगर गलती से बाहर आ भी जाए तो कभी मीडिया के सामने कुबूल नहीं करते है।

    ऐसा ही कुछ अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर के बीच चल रहा है। पिछले कई महीनों से दोनों के रिलेशनशिप की खबरे मीडिया में छाई हुई है। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इन स्टार्स की तरफ से कभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। वहीं अब रणबीर कपूर ने इनके रिश्ते पर मुहर लगाई है।

    अनन्या और आदित्य को लेकर रणबीर ने किया खुलासा

    रणबीर कपूर ने आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को लेकर रणबीर ने स्टैंड अप कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज संग बातचीत की है, जिसमे उन्होंने बताया है कि, 'मुझे पता है कि वो एक लड़की को पसंद करता है, जो अक्षर A से शुरू होता है।' आपको बता दें, इससे पहले करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में भी इस कपल को लेकर हिंट दिया था। इसके बाद कृति सेनन की दिवाली पार्टी से दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों काफी करीब नजर आ रहे थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aishwarya Mohanraj (@aishwaryamrj)

    फैशन शो में किया वॉक

    रिलेशनशिप की खबरों के बीच दोनों को एक साथ फैशन शो में वॉक करते देखा गया था। इस रूमर्ड कपल ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को कबूल नहीं किया है, लेकिन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों में नजर आएंगे अनन्या और आदित्य

    वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या जल्द 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी। देखा जाएगा। तो वहीं, आदित्य मृणाल ठाकुर के साथ 'गुमराह' में देखा गया था और इन दिनों 'द नाइट मैनेजर सीजन 2' की शूटिंग में बिजी हैं।