Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor: भांजी समारा के साथ स्विमिंग पूल में नजर आए रणबीर कपूर, शर्टलेस लुक पर दिल हारे फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 09 Jul 2023 04:08 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने बेटे रणबीर बेटी रिद्धिमा और उनके ससुराल वालों के साथ इटली में ...और पढ़ें

    File Photo of Ranbir Kapoor. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Ranbir Kapoor. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. रणबीर कपूर हैं बॉलीवुड के ए लिस्ट एक्टर
    2. फिल्म एनिमल को लेकर बटोर रहे सुर्खियां
    3. इटली में दिखा शर्टलेस अवतार

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का इटली में बर्थ डे सेलिब्रेट किया। आलिया (Alia Bhatt) और राहा को छोड़कर पूरा कपूर खानदान इटली में मौजूद था। रिद्धिमा कपूर ने मां के बर्थ डे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। अब इटली से ही रणबीर कपूर की नई फोटो सामने आई है, जो फैंस के होश उड़ा रही है।

    इटली में मनाया नीतू कपूर का बर्थ डे

    रिद्धिमा कपूर और उनके हसबैंड भरत सैनी ने इटली में मनाए गए नीतू कपूर के बर्थ डे से जुड़ी कई पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने इटली वेकेशन की ग्लिम्प्स सोशल मीडिया यूजर्स को दिखाई है। इन तस्वीरों में यह बताया गया कि नीतू कपूर का 65वां जन्मदिन किस तरह मनाया गया। कपूर क्लैन ने साथ में लंच किया। इतना ही नहीं, रिद्धिमा ने बेटी समारा की पूल साइड फोटो भी शेयर की। वहीं, एक फोटो रणबीर की भी सामने आई है, जिसमें वह पूल में खड़े ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं।

    सामने आई पूल से रणबीर कपूर की फोटो

    डैडी कूल रणबीर कपूर की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उन्हें पूल में खड़े ड्रिंक लेते देखा जा सकता है। उनके बगल में समारा हैं, जो अपनी स्विमिंग में मस्त मगन हैं। रणबीर का शर्टलेस लुक में देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। उनकी हॉटनेस के लोग कायल हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''हैंडसम।'' एक अन्य ने लिखा, ''क्या बॉडी है बॉस।'' कुछ ने फायर इमोजी के साथ रणबीर की तस्वीर पर अपना प्यार लुटाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    रणबीर कपूर वर्कफ्रंट

    रणबीर कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो फैंस उन्हें संदीप रेड्डी की 'एनिमल' में देखेंगे। फिल्म की रिलीज डेट 1 दिसंबर, 2023 है। यह उनकी साउथ स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ पहली फिल्म होगी।

    खबरें और भी