92 साल पहले पर्दे पर भगवान राम बने थे Ranbir Kapoor के परदादा, बॉलीवुड की पहली रामायण ने रचा था इतिहास
फिल्म रामायण को लेकर अभिनेता रणबीर कपूर का नाम चर्चा में बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके परदादा भी पर्दे पर भगवान राम बन थे। ...और पढ़ें
-1775043136953_m.webp)
हिंदी सिनेमा की पहली रामायण फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
92 साल पहले रिलीज हुई थी ये ब्लॉकबस्टर
रणबीर कपूर के परदादा बने थे भगवान राम
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रहा था जलवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सौ सालों के इतिहास में रामायण महाकाव्य पर दर्जनों से अधिक फिल्में बनी हैं, जिनमें अनगिनत अभिनेताओं ने भगवान राम का किरदार निभाया। जिस मूवी के बारे में इस लेख में जिक्र हो रहा है, वह पहली ऐसी टॉकी हिंदी फिल्म थी, जिसमें रामायण की कहानी और किरदारों को दिखाया गया।
किस्मत का एक दिलचस्प मोड़ यह भी है कि रामायण का पहला बड़ा फिल्मी रूपांतरण भी एक कपूर अभिनेता के साथ ही बना था। इस फिल्म में सुपरस्टार रणबीर कपूर के परदादा यानी पृथ्वीराज कपूर ने पहली बार भगवान राम की भूमिका को पर्दे पर अदाकर इतिहास रच दिया था।
फिल्म सीता में राम बने थे पृथ्वीराज कपूर
मौजूदा समय में सुपरस्टार रणबीर कपूर का नाम फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर से पहले उनके परदादा यानी पृथ्वीराज कपूर पर्दे पर साल 1934 में आई फिल्म सीता में भगवान राम का किरदार निभा चुके थे।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की 'रामायण' के आगे Dhurandhar 2 हो जाएगी ध्वस्त! टीजर रिलीज करने से पहले मेकर्स की जबरदस्त तैयारी
-1775043787006.jpg)
उस वक्त उनकी उम्र महज 28 साल थी। इससे पहले पृथ्वीराज आलम आरा से पहले ही सफलता का स्वाद चख चुके थे और सीता की अपार सफलता ने उस दौर के टॉप फिल्मी सितारों में से एक के तौर पर उनकी स्थिति को और भी मजबूत कर दिया। कमर्शियल तौर पर फिल्म सीता काफी सफल रही और इसे इंटरनेशनल लेवल पर वाहवाही मिली।
खबरें और भी
-1775043809931.jpg)
मालूम हो कि 92 साल पहले फिल्म सीता का प्रीमियर वेनिस फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुआ था। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय टॉकी फिल्म बनी। इस प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मूवी के डायरेक्टर को देबकी बॉस को डिप्लोमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस तरह से पृथ्वीराज कपूर की ये मूवी यादगार बनी।
कब आएगा रामायण का टीजर
डायरेक्टर नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण को लेकर इस वक्त चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। फिल्म के फर्स्ट लुक टीजर को लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं। बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल यानी गुरुवार को मेकर्स की तरफ से इसे रिलीज कर दिया जाएगा। जिसमें फिल्म की कास्ट की पहली झलक देखने को मिलेगी।