Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor: फिल्म 'एनिमल' के सेट से वायरल हुआ रणबीर कपूर का लुक, खून में लथपथ दिखे एक्टर

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 09:30 PM (GMT+05:30)

    रणबीर कपूर ने एक बार फिर अपने काम पर वापस लौट चुके हैं। रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की एक तस्वीर त ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor, film Animal, Ranbir Animal Look
    Ranbir Kapoor, film Animal, Ranbir Animal Look

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में बेटी के पापा बने हैं। 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने नन्ही परी को जन्म दिया था। पापा बनने के बाद एक बार फिर एक्टर अपने काम पर वापस लौट चुके हैं। एक्टर जल्द फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं।

    एनिमल के सेट से वायरल हुई एक्टर की तस्वीर

    रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमे एक्टर खून में लथपथ नजर आ रहे हैं। यह फोटो एनिमल के सेट से सामने आई है। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर के चेहरे पर बड़ी-बड़ी मूछें और दाढ़ी है, जो उन पर काफी जच रही है। इस फिल्म में रणबीर एक गैंगस्टर का किरदार निभाते दिखेंगे, जो अपने पारिवारिक रिश्तों में उलझा हुआ है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर का फिल्म में हटकर लुक दिखाई देगा, जो उनके कैरेक्टर को सपोर्ट करता है।

    रश्मिका मंदाना संग जमेगी रणबीर की जोड़ी

    यह फिल्म रणदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं, जिसमें 'पुष्पा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी होंगे। इससे पहले फिल्म की शूटिंग गुड़गांव के पटौदी हाउस में हुई थी। जहां से अनिल कपूर और रणबीर कपूर का लुक लीक हुआ था। बता दें कि इससे पहले फिल्म की शूटिंग मनाली में शुरू हुई थी।

    पत्नी के किरदार में नजर आएंगी रश्मिका

    खबरों की माने तो रश्मिका रणबीर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। तो वहीं अनिल कपूर उनके पिता का किरदार निभाएंगे। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रणबीर निगेटिव रोल में होंगे, जिसमें कई सारे ग्रे शेड्स होंगे। एक्टर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द डायरेक्टर लव रंजन की एक फिल्म में नजर आएंगे जिसमे उनके साथ श्रद्धा कपूर होंगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra पर सफलता पाने के लिए लगा शैतान की पूजा करने का आरोप, दिया ये जवाब

    यह भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui का खुलासा, सेक्रेड गेम्स में नहीं करना चाहते थे काम, IFFI 2022 में सुनाई पूरी कहानी