Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor के लिए सिर दर्द बना ये बयान, Ramayana में राम बनने पर मचा बवाल, सपोर्ट में उतरीं सिंगर

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 10:10 AM (IST)

    नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण (Ramayana) में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है और रिलीज डेट का एलान भ ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर मचा बवाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर मचा बवाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बीफ को लेकर रणबीर कपूर ने दिया था बयान
    2. रामायण में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर
    3. रणबीर कपूर के सपोर्ट में बोलीं साउथ सिंगर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) की पहली झलक जब से सामने आई है, तभी से फिल्म को लेकर उत्सुकता नेक्स्ट लेवल पर है। एक्शन और रोमांटिक रोल्स करने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पहली बार किसी पौराणिक फिल्म का हिस्सा हैं। वह रामायण में भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे। 

    कुछ दिन पहले रामायण की पहली झलक में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखकर उनके चाहने वाले एक्साइटेड हो गए। मगर कुछ नेटिजंस सोशल मीडिया पर रणबीर के भगवान राम का किरदार निभाने पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोग उनकी कास्टिंग को गलत बता रहे हैं जिस पर सिंगर चिन्मई ने रिएक्शन दिया है।

    रणबीर के सपोर्ट में सिंगर 

    चिन्मई श्रीपदा ने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट रीशेयर किया है जिसमें रणबीर के राम बनने पर आपत्ति जताई गई है। पोस्ट में कहा गया कि अब एक बीफ ईटर भगवान राम का रोल निभाएगा। बॉलीवुड को क्या हो गया है? इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए चिन्मई ने कहा, "एक बाबाजी जो भगवान का नाम लेकर यौन उत्पीड़न कर सकता है और भक्त भारत में वोट पाने के लिए उसे पैरोल मिलती रह सकती है। हालांकि, कोई क्या खाता है यह एक बड़ी समस्या है।"

    यह भी पढ़ें- Ramayana Budget: रणबीर कपूर की 'रामायण' बनी भारत की सबसे महंगी फिल्म, बजट जानकर उड़ जाएंगे होश

    रणबीर कपूर का पुराना बयान वायरल

    रामायण का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद रणबीर कपूर का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बात साल 2011 की है, जब रॉकस्टार के प्रमोशन के दौरान रणबीर ने कहा था कि वह मटन, पाया और बीफ खाना पसंद करते हैं। उन्होंने खुद को 'बीफ ईटर' बताया था। हिंदू धर्म में बीफ खाना सख्त मना है और रणबीर के इस बयान के वायरल होने के बाद अब कुछ लोग उनकी रामायण में कास्टिंग के खिलाफ हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Trolls Official (@trolls_official)

    नितेश तिवारी निर्देशित रामायण में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। दो भागों में बन रही फिल्म 2026 और 2027 की दीवाली पर रिलीज होगी। 

    यह भी पढ़ें- एक फिल्म में रणबीर की सास का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस को मिला है Ramayana में राम की मां का रोल