यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ramayana के लेखक श्रीधर राघवन को कहानी का क्रेडिट मिलने पर मचा बवाल, यूजर्स ने वाल्मीकि को किया याद
नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण (Ramayana) के लेखक श्रीधर राघवन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। आदिपुरुष की असफलता के बाद लोग रामायण के ...और पढ़ें

HighLights
- रणबीर कपूर की रामायण के लेखक हुए ट्रोल
- यूजर्स श्रीधर राघवन से क्यों हुए नाराज
- रामायण की पहली झलक लोगों को कैसी लगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारों में नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का जिक्र खूब चल रहा है। हाल ही में इस फिल्म की पहली झलक देखने को मिली। इसके बाद इंटरनेट पर लोग रामायण पार्ट वन के बारे में अपने विचार लगातार शेयर कर रहे हैं। इस बीच यूजर्स के निशाने पर फिल्म के लेखक आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इसके पीछे वजह क्या है।
बड़े पर्दे पर राम की कहानी दिखाने की कोशिश आदिपुरुष फिल्म के जरिए की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और कृति सेनन मूवी फ्लॉप साबित हुई। अब नितेश तिवारी की बनाई हुई रामायण पार्ट वन की चर्चा चल रही है। अब फिल्म के लेखक श्रीधर राघवन के नाम पर मीम्स बनने शुरू हो गए हैं।
रामायण के लेखक की यूजर्स ने लगाई क्लास
सोशल मीडिया पर लोगों ने रामायण के लेखक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इसके पीछे की वजह है कि कहानी के क्रेडिट में श्रीधर राघवन को श्रेय दिया गया है, जो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। कुछ लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए कि फिर वाल्मीकि कौन हैं, जिन्हें इसे रचने का श्रेय दिया जाता है।
what about brother valmiki? pic.twitter.com/OtR1lfZQtf
— Shreemi Verma (@shreemiverma19) July 3, 2025
ये भी पढ़ें- Ramayana First Look: सामने आया Ranbir Kapoor की रामायण का फर्स्ट लुक, VFX देखकर फैंस बोले- 'मास्टरपीस'
एक यूजर ने रामायण के मेकर्स से सवाल पूछते हुए एक्स पर लिखा, 'भाई वाल्मीकि के बारे में क्या।' वहीं, एक अन्य ने टिप्पणी करते हुए लिखा, श्रीधर राघवन का खुद को रामायण का लेखक कहना, ठीक वैसा ही है जैसे कोई होम्योपैथ खुद को डॉक्टर बता रहा हो। एक अन्य पोस्ट में लिखा गया कि रामायण के लेखक श्रीधर राघवन हैं, जिन्होंने पठान और टाइगर 3 भी लिखी है।
खबरें और भी

Photo Credit- X
रामायण के पार्ट 2 पर क्या बोले लोग?
नितेश तिवारी ने फिल्म की अनाउंसमेंट के समय ही जानकारी दी थी कि इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। पहला रामायण पार्ट वन होगा और दूसरा रामायण पार्ट टू। एक यूजर्स ने श्रीधर राघवन पर निशाना साधते हुए लिखा, इसका लेखक ही फिल्म के पार्ट 2 को बिगाड़ सकता है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा से अंदाजा लग रहा है कि लोगों को फिल्म से जुड़ी हर चीजों का असर पड़ता है। फिलहाल मेकर्स ने पूरे विवाद पर कोई टिप्पणी या आधिकारिक बयान नहीं दिया है।