रणबीर कपूर के हाथ से निकल जाएगी Dhoom 4, शुरू होने से पहले फिल्म पर लग गया ग्रहण?
सुपरस्टार रणबीर कपूर का नाम बीते दिनों से धूम 4 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब धूम 4 को लेकर ऐसा लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसको जानकर फैंस का दिल ...और पढ़ें
-1770724099586_m.webp)
रणबीर कपूर धूम 4 अपडेट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
धूम 4 को लेकर शॉकिंग अपडेट
रणबीर कपूर के कास्टिंग पर सस्पेंस
13 साल से धूम 4 को हो रहा है इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फ्रेंचाइजी के बारे में बात की जाए तो उसमें धूम का नाम जरूर शामिल होता है। लंबे समय से धूम 4 के साथ सुपरस्टार रणबीर कपूर का नाम जोड़ा जा रहा है। लेकिन फिलहाल धूम 4 पर जो लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, उससे कहीं न कहीं रणबीर के फैंस का दिल टूट सकता है।
खबर है कि धूम 4 पर अभी कोई कुछ फाइनल नहीं हुआ है और निर्माता इसे जल्दबाजी में नहीं बनाना चाहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या रणबीर कपूर धूम 4 में नजर आएंगे या फिर नहीं।
धूम 4 पर रणबीर के नाम सस्पेंस
साल 2013 में धूम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त यानी धूम 3 को रिलीज किया गया। सुपरस्टार आमिर खान ने विलेन की भूमिका निभाई थी और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। धूम 4 को लेकर पहले कई तरह की खबरें सामने आई थीं कि जॉन अब्राहम इस फ्रेंचाइज में वापस आ सकते हैं, लेकिन वह महज अफवाह रही। इसके बाद रणबीर कपूर का नाम धूम 4 को लेकर खूब सुर्खियां बटोरने लगा। अब खबर आ रही है कि रणबीर को धूम 4 के लिए भी फाइनल नहीं किया गया है।
-1770724971862.jpg)
यह भी पढ़ें- Dhoom 4 में 'मर्दानी' एक्ट्रेस की हुई एंट्री? Rani Mukerji ने फिल्म का हिस्सा बनने पर दिया ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अभी यशराज फिल्म्स ने धूम 4 के लिए रणबीर कपूर के नाम पर मुहर नहीं लगाई है। न ही फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल की गई है। निर्माता आदित्य चोपड़ा ने स्क्रिप्ट के नौ से अधिक ड्राफ्ट रिजेक्ट कर दिए हैं। वह अपने बैनर की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में तब तक हाथ नहीं डालेंगे, जब तक स्क्रिप्ट के बारे में पूरी तरह से पक्का नहीं हो जाती।

इस तरह से ये साफ हो गया है कि फिलहाल धूम 4 की मेकिंग पर दूर-दूर तक कोई पुष्टिकरण नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में धूम 4 को लेकर मेकर्स की तरफ से आधिकारिक एलान का इंतजार करना होगा।
खबरें और भी
अभिषेक बच्चन को रिप्लेस करेगा ये एक्टर
इसके अलावा ऐसी भी खबरें सामने आई हैं कि अभिनेता अभिषेक बच्चन धूम 4 में नजर नहीं आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनकी जगह पर विक्की कौशल का नाम रेस में बना हुआ है। हालांकि, अभी किसी भी मामले की आधिकारिक पुष्टि करना जल्दबाजी होगी।