यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal: एनिमल म्यूजिक इवेंट में बॉबी देओल के बेटे आर्यमन ने लूटी लाइमलाइट, रणबीर कपूर के साथ दिए पोज
Bobby Deol Son Aryaman In Animal Event रणबीर कपूर और बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का म्यूजिक ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bobby Deol Son Aryaman In Animal Event: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने इसके ट्रेलर की जमकर तारीफ की। हाल ही में, फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया।
इस इवेंट में रणबीर कपूर और बॉबी देओल दोनों ने शिरकत की। वहीं, बॉबी के बेटे आर्यमन भी इस इवेंट का हिस्सा बने और उन्होंने सारी लाइमलाइट चुरा ली। फैंस भी आर्यमन को देख कर उन्हें देओल परिवार का नेक्स्ट सुपरस्टार बताते हुए नजर आए।
बॉबी देओल के बेटे ने लूटी लाइमलाइट
सोशल मीडिया पर एनिमल म्यूजिक इवेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉबी देओल अपने बेटे आर्यमन को पैप के सामने पोज देने का तरीका बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाद में रणबीर भी बॉबी देओल के बेटे को पैप के साथ इंट्रोड्यूस करवाते हैं।
View this post on Instagram
इवेंट में रणबीर ब्लैक डेनिम जैकेट में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं, बॉबी ब्लू डेनिम शर्ट में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे और आर्यमन ने इस इवेंट में ब्लू टी शर्ट पहनी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।
खबरें और भी
बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं आर्यमन
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी ने अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखने की वजह शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि भले ही आर्यमन इंडस्ट्री में शामिल हो सकते हैं या एक अभिनेता के रूप में डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन बॉबी चाहते हैं कि वह पहले अपनी शिक्षा पूरी करें, क्योंकि अगर चीजें उसके पक्ष में काम नहीं करती, तो वह कुछ और करने के लिए तैयार रहें'।