Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रणबीर कपूर की Ramayana में 'विभीषण' बनने वाला था ये एक्टर, ऐन मौके पर ठुकरा दिया ऑफर?

    Updated: Wed, 16 Apr 2025 06:19 PM (IST)

    Ramayana हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड मूवी के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का नाम शामिल है। लंबे वक्त से रणब ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर रामायण फिल्म (फोटो क्रेडिट- AI इमेज)
    रणबीर कपूर रामायण फिल्म (फोटो क्रेडिट- AI इमेज)

    HighLights

    1. चर्चा में है रणबीर कपूर की रामायण
    2. किस साल सिनेमाघरों में होगी रिलीज
    3. फेमस एक्टर ने फिल्म को कहा था ना

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी की आने वाली माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण (Ramayana) लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अलावा कई अन्य कलाकार अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। रामायण की स्टार कास्ट (Ramayana Cast) को लेकर भी सुर्खियां काफी तेज रही हैं। 

    अब खबर आ रही है कि हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता को इस मूवी में रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाने का ऑफर मिला था। लेकिन ऐन मौके पर उस एक्टर ने नितेश की फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की बड़ी वजह क्या थी। 

    रामायण का विभीषण बनने वाला था ये एक्टर 

    जब भी कोई फिल्ममेकर एक माइथोलॉजिकल फिल्म बनाता है तो उसके सामने कास्ट की काफी बड़ी चुनौती रहती है। नितेश तिवारी को भी इस संघर्ष से गुजरना पड़ा है और रामायण की कास्ट के लिए सही सेलेब्स का चुनाव करने में काफी समय लगा है। ई टाइम्स की खबर के ज्वेल थीफ मूवी एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) को रामायण में विभीषण का रोल प्ले करने का ऑफर मिला था। 

    ये भी पढ़ें- Ramayana में 'शूर्पणखा' के रोल के लिए इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को किया गया रिजेक्ट, बोलीं- 'मेरी नाक परफेक्ट थी'

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    वह इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित भी थे और कहीं न कहीं वह इसे करना भी चाहते थे। लेकिन जब जयदीप ने अपनी शेड्यूल टाइमिंग को चेक किया तो उनके पास रामायण के लिए स्पेस नहीं था और ऐसे में उनको रणबीर कपूर की रामायण को मना करना पड़ा। हालांकि, अगर जयदीप इस मूवी को करते थे शायद वह विभीषण की भूमिका में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ते। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    रामायण न सही लेकिन आने वाले समय में जयदीप अहलवात फिल्म ज्वेल थीफ (Jewel Thief) में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके साथ सुपरस्टार सैफ अली खान, एक्ट्रेस निकिता दत्ता और कुणाल कपूर अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगे। 25 अप्रैल को ज्वेल थीफ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की जाएगी।

    कब रिलीज होगी रामायण

    पिछले 2 साल से नितेश तिवारी रामायण पर लगातार काम कर रहा हैं। फिल्म के पहले हाफ की लगभग 25 से 30 प्रतिशत शूटिंग भी पूरी हो गई है। गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो अगले साल 2026 में दीवाली के मौके पर रामायण को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    ये माइथोलॉजिकल फिल्म दो पार्ट में बन रही है और इसका सीक्वल 2027 में दीवाली पर आएगा। रामायण की कास्ट की तरफ चर्चा की जाए तो उसमें रणबीर कपूर के अलावा सनी देओल, यश, साई पल्लवी और अरुण गोविल जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। 

    ये भी पढ़ें- Ramayana: 'कोई और रोल मिलता तो नहीं करता', रणबीर कपूर की 'रामायण' में Yash को क्यों बनना था सिर्फ 'रावण'?