Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana को ग्लोबली ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स की अनोखी प्लानिंग, हिंदी सहित इतनी भाषाओं में होगी रिलीज?

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 04:29 PM (IST)

    निर्देशक नितेश तिवारी की अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। आए दिन रणबीर कपूर स्टारर इस मूवी को लेकर कोई न कोई ले ...और पढ़ें

    रामायण के लिए हो रही खास तैयारी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    रामायण के लिए हो रही खास तैयारी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रामायण को लेकर आया बड़ा अपडेट
    2. ग्लोबली स्तर पर पेश होगी फिल्म
    3. रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग मूवी का नाम रामायण (Ramayana) है। हाल ही में इस मूवी का फर्स्ट प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया था, जिसको देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान है और आए दिन इस मूवी से जुड़ी तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। 

    रामायण को ग्लोबली ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स की खास तरह की प्लानिंग कर रहे हैं, जो मूवीज को अलग-अलग भाषा में डबिंग करना है। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं। 

    रामायण को लेकर आया बड़ा अपडेट 

    निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा रामायण को व्यापक रूप से तैयार कर रहे हैं। इसे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबली बडे़ पैमाने पर पेश करनी की प्लानिंग भी की जा रही है। पहले से ही इस माइथोलॉजिकल फिल्म के मोटे बजट के लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब ई टाइम्स की खबर के अनुसार ये जानकारी मिल रही है कि सिर्फ भारतीय भाषाएं नहीं बल्कि कई इंटरनेशनल लैंग्वेज में रामायण को डब किया जाएगा। 

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    यह भी पढ़ें- Ramayana Cast: इस टीवी एक्ट्रेस के हाथ लगी Ranbir Kapoor की रामायण, निभाएंगी ये अहम किरदार

    जिसमें चीन की भाषा मंदरीन, जापानी और अंग्रेजी भाषाएं शामिल हैं। इसके अलावा रामायाण को भारतीय ऑडियंस के लिहाज पैन-इंडिया रिलीज किया जाएगा। जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु सहित अन्य दक्षिण भारतीय भाषाएं शामिल होंगी। मेकर्स इस मूवी को हर एक वर्ग के दर्शक तक पहुंचाने के लिए ये खास तैयारी कर रहे हैं। 

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    इससे ये साफ जाहिर होता है कि वर्लवाइड लेवल पर भी रणबीर कपूर की रामायण को कई मल्टीप्ल लैंग्वेज के साथ-साथ स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा, जिससे इसकी कमर्शियल सफलता के तार जुड़े हुए हैं। बता दें कि बिग बजट में बनने वाली रामायण से हर किसी को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करती नजर आ सकती है।

    खबरें और भी

    अगले साल रिलीज होगी रामायण

    गौर किया जाए मल्टी स्टारर मूवी रामायण की रिलीज डेट की तरफ तो इसका खुलासा मेकर्स पहले ही कर चुके हैं। 2026 दीवाली पर रामायण का पहला भाग सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जबकि इसका दूसरा भाग 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगा। रणबीर कपूर के अलावा इस मूवी में यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे कई कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- 'लक्ष्मण' के बाद मिल गया 'भरत', रणबीर कपूर की Ramayana में मराठी एक्टर ने मारी जोरदार एंट्री