भारत में क्या दिक्कत...Ramayana का टीजर पहले विदेश में दिखाए जाने से नाराज हुए रणबीर कपूर के फैंस
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर लॉस एंजिल्स में रिलीज होने से भारतीय फैंस नाराज हैं। लोगों का मानना है कि यह एक भारतीय फिल्म है, इसलिए इसे पहले भ ...और पढ़ें
-1775060649471_m.webp)
HighLights
'रामायण' का टीजर पहले लॉस एंजिल्स में रिलीज हुआ
भारतीय फैंस ने मेकर्स पर नाराजगी जताई है
रणबीर कपूर, साई पल्लवी आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) धुरंधर 2 के बाद इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक 'रामा' हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
हालांकि इससे पहले हाल ही में इसके निर्माताओं ने लॉस एंजिल्स में फिल्म का टीजर जारी किया। इस दौरान रणबीर भी एलए में मौजूद थे। दिलचस्प बात यह है कि यह अभी तक भारत में रिलीज नहीं हुई है। अब भारतीय फिल्म होने के बावजूद विदेश को प्राथमिकता देने की वजह से रणबीर कपूर के फैंस नाराज हैं।
यह भी पढ़ें- बेटी Raha के पड़े कदम...खुल गई पापा Ranbir Kapoor की किस्मत, ठुकराने वाले थे 4000 करोड़ की फिल्म का ऑफर?
लोगों की भावानाओं को पहुंची ठेस
हाल ही में, कई इंटरनेट यूजर्स ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल पर रामायण के निर्माताओं से भारत से पहले लॉस एंजिल्स में टीजर रिलीज करने का कारण पूछा। कुछ का दावा है कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता सिर्फ एनआरआई को फिल्म बेचकर पैसा कमाना चाहते हैं, जबकि अन्य का तर्क है कि यह निर्णय अपमानजनक है और इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
Just to create hyper in india the drama is going on Ramayana is our story why first glimpse in another country.........producer only wants money.. where are the emotions of our people
— GAURAV kumar (@GAURAVk28127300) March 30, 2026
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा
एक यूजर ने लिखा“भारत में रिलीज करने में क्या दिक्कत है? ये एक भारतीय फिल्म है, तो इसे पहले भारत में क्यों नहीं दिखाया गया?” दूसरे ने लिखा - “सिर्फ भारत में हाइप क्रिएट करने के लिए ये ड्रामा चल रहा है... रामायण हमारी कहानी है... पहले किसी दूसरे देश में क्यों? निर्माता को सिर्फ पैसा चाहिए... हमारे लोगों की भावनाएं कहां हैं?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “तो इसे सबसे पहले देखने वाले लोग लॉस एंजिल्स में हैं, भारत में नहीं? वाह! कम से कम वाराणसी का कार्यक्रम तो भारत में हुआ!”
What's wrong with India .
— Best Of Cinema (@R0npz) March 27, 2026
It's an Indian movie why not india first ... #Ramayana https://t.co/p9ErYqiAgr
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी देवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा केजीएफ स्टार यश रावण के रूप में दिखेंगे जबकि सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म दीवाली के मौके पर अक्तूबर में रिलीज होगी।