Ramayana टीजर लॉन्च में फैन ने Ranbir Kapoor को गिफ्ट में दी अयोध्या राम मंदिर बनी जैकेट, हैरान रह गए एक्टर
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर रिलीज होगा। इससे पहले लॉस एंजिल्स में एक प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान एक फैन न ...और पढ़ें
-1775045135701_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आने वाले 2 अप्रैल को हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के मौके पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण से 'रामा' का फर्स्ट लुक रिलीज होना है। लेकिन लॉस एंजिल्स में कुछ चुनिंदा लोगों को पिछले हफ्ते ही इस वीडियो की झलक देखने का सौभाग्य मिल गया।
डायरेक्टर नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'रामायण' (Ramayana) दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर की उपस्थिति में लॉस एंजिल्स में फैंस को यह वीडियो दिखाया गया जिसे देखकर उनके फैंस क्रेजी हो गए।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की 'रामायण' के आगे Dhurandhar 2 हो जाएगी ध्वस्त! टीजर रिलीज करने से पहले मेकर्स की जबरदस्त तैयारी
जैकेट पर की गई सुंदर कढ़ाई
इस बीच रणबीर के एक फैन और डिजाइनर शशांक गुप्ता ने उन्हें गिफ्ट में राम मंदिर छपी हुई एक वेस्ट दी है। गहरे मैरून रंग के कपड़े से बनी इस जैकेट में गले और नीचे के हिस्से पर बारीक सुनहरी कढ़ाई की गई थी। साथ ही इस पर अयोध्या राम मंदिर का सुंदर चित्र भी उकेरा गया था। लेकिन सबसे खास बात यह थी कि इसके पीछे भगवान राम की आकृति बनी हुई है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
Just 2 seconds of Ranbir as Bhagwan Ram... and the entire theater erupted! This is not just a film, it's pure devotion and goosebumps. Aab imagine karo 2 nd April ko kya hoga jab 2 minute 38 sec ki pura glimpse aayga...#Ramayana #RanbirKapoor#Yash
— Abhijit 🫠 (@adians_singham) March 31, 2026
pic.twitter.com/T757v4pvZ6
शशांक द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वायरल वीडियो में रणबीर को गिफ्ट खोलते और उसकी बारीकियों की प्रशंसा करते हुए देखा जा सकता है। भगवान राम की मूर्ति को देखते ही वे मुस्कुराते हुए कहते हैं, "यह बहुत सुंदर है।"
View this post on Instagram
कास्ट में कौन-कौन आएगा नजर
फिल्म की कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी। उनके अलावा यश ने रावण, सनी देओल ने भगवान हनुमान और रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल निभाया है। ग्लोबल लेवल पर बनी इस फिल्म में हंस जिमर और एआर रहमान का संगीत और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी के सीन्स हैं।
यह भी पढ़ें- बेटी Raha के पड़े कदम...खुल गई पापा Ranbir Kapoor की किस्मत, ठुकराने वाले थे 4000 करोड़ की फिल्म का ऑफर?