Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ae Dil Hai Mushkil के दौरान Anushka Sharma के प्यार में थे Ranbir Kapoor? एक्ट्रेस ने कर दिया था रिजेक्ट

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 01:18 PM (IST)

    अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने साल 2016 में आई में आई फिल्म ए दिल है मुश्किल में साथ काम किया था। इसके बाद से दोनों क ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा साथ में (Photo: Instagram)
    रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा साथ में (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. साल 2017 में हुई थी अनुष्का की शादी
    2. रणबीर कपूर ने कही दिल की बात
    3. वायरल हो रहा एक्टर का पुरानी वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की दोस्ती काफी पॉपुलर है। दोनों एक्टर्स ने साल 2016 में आई फिल्म ए दिल है मुश्किल में साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान इनकी स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इस हंसी मजाक के दौरान दोनों ने अपनी फ्रेंडशिप को लेकर कई सारी बातें बोली थीं।

    लोगों को फ्रेंडजोन कर देती हैं अनुष्का

    इस दौरान रणबीर ने अनुष्का शर्मा को लेकर एक बात बोली थी कि उन्हें लोगों को फ्रेंडजोन करना बहुत अच्छे से आता है। अनुष्का इसमें चैंपियन हैं। इस फनी बातचीत का एक पुराना वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर कहते हैं कि इसके एक दोस्त को इससे प्यार हो गया लेकिन इसने उसे फ्रेंडजोन कर दिया।

    यह भी पढ़ें: Celebs Left India: कभी बॉलीवुड पर चलता था इन सितारों का सिक्का, अब देश छोड़ हो गए हैं परदेसी, लिस्ट में बड़े नाम

    आर्मी में थे अनुष्का शर्मा के पिता

    इस पर सफाई देते हुए अनुष्का ने कहा कि वो आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं तो उनकी दोस्त सिर्फ लड़किया नहीं बल्कि लड़के भी थे। मेरे लिए लड़को और लड़कियों दोनों के साथ बॉन्ड बनाना बहुत आसान था।

    लड़कों को समझ नहीं आता- अनुष्का

    रणबीर ने कहा- 'यहां पर लड़को को समझ नहीं आता। उन्हें लगता है कि ये मेरी अच्छी दोस्त है, मुझे इससे प्यार हो गया है। लेकिन लड़की बोलती है कि यार ऐसा कुछ नहीं है मैं सिर्फ अच्छी दोस्त हूं। रणबीर ने शख्स के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बताया लेकिन बोले कि उसका सरनेम कपूर है।'

    साल 2017 में हुई थी अनुष्का शर्मा की शादी

    पर्सनल फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली थी। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने कुछ साल तक एक दूसरे को डेट किया था। जनवरी 2021 कपल एक बेटी के माता-पिता बनें जिसका नाम वामिका है। इसके बाद फरवरी 2024 में उन्हें एक बेटा अकाय कोहली हुआ। तब से कपल पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं और ज्यादातर समय लंदन में बिताते हैं।

    खबरें और भी

    वहीं दूसरी ओर,रणबीर कपूर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी की है। उनकी एक बेटी राह कपूर है।

    यह भी पढ़ें: OMG! किसी ने बदली नाक तो किसी ने उभारे होठ..., प्लास्टिक सर्जरी ने बदल दिया इन हीरोइनों का हुलिया!