Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mukesh Ambani की दी हुई इस सलाह को कभी नहीं भूलते Ranbir Kapoor, बताया क्या है उनका सबसे बड़ा लक्ष्य

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 03:20 PM (GMT+05:30)

    Mukesh Ambani Advice For Ranbir Kapoor रणबीर कपूर की बीते साल रिलीज हुई फिल्म एनिमल को भले ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल ...और पढ़ें

    Mukesh Ambani की दी हुई इस सलाह को कभी नहीं भूलते रणबीर कपूर / फोटो- Twitter
    Mukesh Ambani की दी हुई इस सलाह को कभी नहीं भूलते रणबीर कपूर / फोटो- Twitter

    HighLights

    1. मुकेश अंबानी ने रणबीर कपूर को दी थी ये तीन सलाह
    2. सिनेमा में योगदान के लिए महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर से सम्मानित हुए रणबीर कपूर
    3. रणबीर कपूर ने बताया क्या है उनका लक्ष्य

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mukesh Ambani Advice To Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के लिए बीता साल काफी अच्छा रहा है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की थी। इस फिल्म ने बतौर अभिनेता सांवरिया एक्टर के करियर को बॉलीवुड में एक नया मुकाम दिया।

    रणबीर कपूर को जनवरी में फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड एक्टर से नवाजा गया था। अब हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की मौजूदगी में एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

    इस दौरान रणबीर कपूर ने अवॉर्ड स्वीकार करते हुए बताया कि मुकेश अंबानी ने उन्हें जिंदगी के तीन ऐसी सलाह दी हैं, जिन्हें वह हमेशा याद रखते हैं।

    मुकेश अंबानी ने रणबीर कपूर को दी थी ये सलाह

    रणबीर कपूर को 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' सेरेमनी के दौरान हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मंच पर इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, "मेरी जिंदगी के तीन सिंपल लक्ष्य हैं। पहला कि मैं अच्छा काम करूं, बड़ी विनम्रता से काम करूं। मुकेश भाई से मैंने बहुत प्रेरणा ली है, वह हमेशा मुझसे कहते हैं कि अपना सिर नीचे रखो और अपना काम करते रहो।

    यह भी पढ़ें: Ramayan: नितेश तिवारी की 'रामायण' में अरुण गोविल निभाएंगे ये कैरेक्टर, रणबीर कपूर के रोल को लेकर भी आई बड़ी अपडेट

    सक्सेस को अपने दिमाग पर मत चढ़ने दो और फेलियर को कभी भी दिल से मत लगाओ। दूसरा एक अच्छा इंसान बनो, एक अच्छा बेटा, अच्छा पिता, अच्छा भाई और दोस्त बनो और तीसरा सबसे महत्वपूर्ण बात एक अच्छे नागरिक बनो"।

    साल 2024 में रणबीर कपूर के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स

    रणबीर कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें बहुत गर्व हैं कि वह एक मुंबईकर हैं और इस तरह के पुरस्कार उनके लिए बहुत ही मायने रखते हैं। आपको बता दें कि 'एनिमल' के बाद रणबीर कपूर कई निर्देशक-निर्माताओं की पहली पसंद बन चुके हैं।

    खबरें और भी

    वह 'सांवरिया' की रिलीज के 17 साल बाद एक बार फिर से संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रहे हैं। वह लव एंड वॉर' में दिखेंगे, जिसमें उनका साथ देंगे आलिया भट्ट और विक्की कौशल। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भी काम कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Huma Qureshi को पसंद आई 'एनिमल' में रणबीर की मर्दानगी, बोलीं- बहुत बन चुकी हैं समाज को सुधारने वाली फिल्में