Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor को जिस चीज से होती थी तकलीफ, उसे बदल रहीं Alia Bhatt, कहा- 'यह आसान नहीं होता'

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 02:44 PM (GMT+05:30)

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। जब भी दोनों साथ में स्पॉट होते हैं तो फैंस उनकी केम ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट ने रणबीर के लिए बदली खुद में ये चीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आलिया भट्ट ने रणबीर के लिए बदली खुद में ये चीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2022 में आलिया और रणबीर ने रचाई थी शादी
    2. ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुआ था कपल का इश्क
    3. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर को एक बेटी है राहा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक शादी में कपल के बीच अंडरस्टैंडिंग होना बहुत जरूरी होती है। कई बार कपल एक-दूसरे के लिए पुरानी आदतों को छोड़ देता है, ताकि पार्टनर को तकलीफ न हो। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी शादी के बाद कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने अपने पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लिए अपनी उस आदत को छोड़ दिया, जो शायद उन्हें बचपन से था। हाल ही में, रणबीर ने इस बारे में बात की है।

    रणबीर कपूर ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद आलिया भट्ट ने आखिर खुद में क्या बदलाव किया है। रणबीर कपूर बचपन से ही ऊंची आवाज सुनकर परेशान हो जाते थे। उन्होंने बताया कि पिता ऋषि कपूर की ऊंची आवाज उन्हें डराती थी और आलिया की आवाज भी ऊंची है, इसलिए उन्हें परेशानी होती थी।

    आलिया की ऊंची आवाज से रणबीर को दिक्कत

    निखिल कामथ के साथ बातचीत में रणबीर कपूर ने कहा, "वह बहुत लाउड टोन में बात करती थी। मुझे लगता है कि जब मैं बड़ा हो रहा था, तब मेरे पिता (ऋषि कपूर) की आवाज मुझे बहुत परेशान करती थी। इसलिए उन्होंने उस चीज को बदलने की बहुत कोशिश की और यह आसान नहीं होता है, जब 30 साल की जिंदगी में इसी तरह बात करते हों। वह ऐसी महिला हैं जो राहा के गिरने पर सहज प्रतिक्रिया देती हैं। ऐसी प्रतिक्रिया जो मुझे परेशान करती है।"

    यह भी पढ़ें- नीतू कपूर और ऋषि कपूर में होते थे झगड़े, देख डर जाते थे Ranbir Kapoor, कहा- 'वे बुरे दौर से गुजर रहे थे'

    रणबीर को ऐसे आराम देती हैं आलिया

    रणबीर कपूर ने कहा, "वह मुझे सहज महसूस कराने के लिए कुछ चीजें करती हैं। काश मैं भी ऐसा कह पाता कि मैंने उन्हें सहज महसूस कराने के लिए कुछ किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने अभी तक ऐसा कुछ किया है।"

    खबरें और भी

    रणबीर ने आलिया को बताया स्पेशल

    रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की तारीफ की और उन्हें स्पेशल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह आलिया का बहुत सम्मान करते हैं और वह उनके चेहरे पर मुस्कान लाती हैं। वह उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। मालूम हो कि पांच साल की डेटिंग के बाद 2022 में आलिया और रणबीर ने शादी की थी। आज कपल एक बेटी राहा कपूर का माता-पिता है।

    यह भी पढ़ें- Animal के आलोचकों को Ranbir Kapoor ने पहली बार दिया मुंह तोड़ जवाब, बोले- 'अगली बार नहीं करूंगा'