यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस खास दिन पर हो सकती है फिल्म की घोषणा
डायरेक्टर नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण इस समय काफी चर्चाओं में है। पिछले काफी समय से फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर खबरें सामने आती रही हैं। अब ...और पढ़ें

HighLights
- जल्द हो सकती है फिल्म 'रामायण' की घोषणा
- घोषणा के लिए चुना गया ये खास दिन
- रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान राम का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'रामायण' लंबे समय से सुर्खियों में है। इस मूवी की स्टारकास्ट को लेकर भी लगातार अपडेट सामने आती रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे कई बड़े सितारे नजर आ सकते हैं।
हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अब जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म की घोषणा करने के लिए एक खास दिन भी चुना गया है।
यह भी पढ़ें: Ramayana की शूटिंग शुरू होने से पहले ऐसे लुक में दिखे Ranbir Kapoor, वायरल वीडियो देख हैरान हुए फैंस
कब होगी फिल्म की घोषणा?
दरअसल, प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी ने पिंकविला को बताया, 'रामायण की घोषणा 17 अप्रैल, 2024 को राम नवमी के शुभ अवसर पर की जा सकती है। आधिकारिक घोषणा करने के लिए राम नवमी से बेहतर कोई तारीख नहीं है'। यह फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज हो सकती है।

फिल्म को भव्य तरीके से रिलीज करने के लिए 'रामायण' की टीम काफी मेहनत कर रही है। टीम ने स्क्रिप्ट और विजुअल्स के सही इस्तेमाल के लिए प्री-प्रोडक्शन में 5 साल से ज्यादा का समय दिया है। टीम की योजना के मुताबिक, 'रामायण' धीरे-धीरे करके सही तरीके से आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही फिल्म के वीएफएक्स के लिए एक खास टीम काम करेगी।
खबरें और भी
ये स्टार्स निभा सकते हैं ये किरदार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आ सकती हैं। साउथ सुपरस्टार यश 'रावण' का किरदार निभाएंगे और सनी देओल 'हनुमान' की भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा लारा दत्ता 'कैकेयी', रकुल प्रीत सिंह 'शूर्पणखा' का किरदार निभा सकती हैं। अब फैंस भी इसकी आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।