यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान Ranbir Kapoor के मुंह से निकली ऐसी बात, सुनकर छूटी यूजर्स की हंसी, वीडियो वायरल
रणबीर कपूर के लिए दिसंबर 2023 का महीना काफी खास है। पहले उनकी मूवी एनिमल ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गर्दा उड़ा दिया। रणबीर को दमदार एक्टिंग के लिए लोगो ...और पढ़ें

HighLights
- इस साल छाई रहीं रणबीर कपूर की फिल्में
- क्रिसमस के मौके पर रणबीर ने दिखाया बेटी का चेहरा
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रणबीर का फनी वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बार क्रिसमस में बॉलीवुड की कपूर फैमिली छाई रही। सबसे पहले तो रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा का चेहरा मीडिया को रिवील किया। इस स्टार किड की क्यूटनेस और मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद कपूर फैमिली ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की, जो कि सोशल मीडिया पर छाई रही। अब रणबीर कपूर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुन कुछ की हंसी छूट गई है, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल किया है।
क्रिसमस सेलिब्रेशन से कपूर फैमिली का वीडियो आया सामने
पूरे कपूर खानदान ने ग्रैंड तरीके से एक साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। रणबीर के कजिन आदर जैन ने इस सेलिब्रेशन से एक फोटो शेयर की थी। अब फैमिली लंच से रणबीर कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। यह वीडियो उनके कई फैंस को काफी मजाकिया लगा और उन्होंने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं।
रणबीर ने लगाया ये नारा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्रिसमस लंच पार्टी में एक जलता हुआ केक नजर आ रहा है। केक कटिंग के दौरान कपूर फैमिली एक दूसरे के साथ चिल करती हुई नजर आ रही है। वहीं, दिग्गज एक्टर शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर हाथ में चाकू लिए केक काटने की तैयारी में हैं और उनकी बाईं ओर रणबीर कपूर बैठे हैं। जैसे ही केक कटिंग होती है, रणबीर बोल पड़ते हैं- जय माता दी, जिसे सुन सभी लोगों की हंसी छूट जाती है।
Jai Mata Di 😂😭 pic.twitter.com/kw7ON02pXN
— 𝙑amsi ♪ (@RKs_Tilllast) December 25, 2023
यूजर्स ने किया ये कमेंट
रणबीर के इस वीडियो को देख कई यूजर्स की हंसी छूट गई है। एक ने कमेंट किया, 'क्या क्रिसमस केक कटिंग में रणबीर कपूर ने जय माता दी बोला है?' एक ने लिखा, 'क्या आरके ने जय माता दी बोला है।' रणबीर के मुंह से ये सुनकर अधिकतर फैंस की हंसी छूट गई है।