यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Christmas 2023: क्रिसमस पर एक साथ नजर आया कपूर परिवार, Navya Naveli Nanda ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक
Christmas 2023 आज 25 दिसंबर को जगह-जगह क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई इस फेस्टिवल के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Christmas 2023: आज 25 दिसंबर है और आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहा है। कियारा आडवाणी से लेकर आलिया भट्ट तक ने अपने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं। अब नव्या नवेली नंदा ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई है। इस फोटो में पूरा कपूर खानदान एक साथ दिखाई दे रहा है।
कपूर परिवार ने किया साथ में लंच
नव्या नवेली नंदा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कपूर परिवार क्रिसमस लंच के लिए एक साथ नजर आ रहा है। फोटो में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, उनकी बेटी राहा, आदर जैन, उनकी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी, करिश्मा कपूर, अगस्त्य नंदा, नव्या नंदा नवेली, जहान कपूर और कई अन्य लोग नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट की तरह नहीं, फैंस को परिवार के इस सदस्य की तरह लगी नन्ही 'राहा' की सूरत
इन फोटोज को शेयर करते हुए नव्या ने कैप्शन में मैरी क्रिसमस भी लिखा। इसके साथ ही आदर जैन ने भी अपने सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं।
आलिया-रणबीर ने दिखाया राहा का चेहरा
बता दें कि आज 25 दिसंबर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हर साल की तरह इस बार भी कपूर परिवार के क्रिसमस लंच के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों स्टार्स बेटी राहा के साथ दिखाई दिए। वहीं, आज ही रणबीर और आलिया ने खुद राहा का चेहरा रिवील किया और जमकर बेटी के साथ कैमरा के सामने पोज दिए।
खबरें और भी
कैसी दिखती हैं राहा
पहली बार राहा का चेहरा देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए। इसके साथ ही वह यह अंदाजा भी लगाने लग गए कि रणबीर-आलिया की बेटी राहा आखिर दिखती किस की तरह हैं। कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में कहा कि राहा आलिया भट्ट की कॉपी हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि नन्ही परी अपने दादा ऋषि कपूर पर गई है।