Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor ने बनाया सुपर फैन का दिन, बेटी Raha Kapoor का स्केच देख सरप्राइज हुए एक्टर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 09:25 PM (IST)

    Ranbir Kapoor-Raha Kapoor एक्टर रणबीर कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनते हैं। हाल ही में रणबीर अपने एक सुपर फैन से मिले हैं जिन्होंने उ ...और पढ़ें

    लेडी सुपर फैन से मिले रणबीर कपूर (Photo Credit-Instagram)
    लेडी सुपर फैन से मिले रणबीर कपूर (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. अपनी सुपर फैन से मिले रणबीर कपूर
    2. बेटा राहा कपूर का स्केच देख दंग हुए एक्टर
    3. इन मूवीज में नजर आएंगे रणबीर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Lady Fan: फिल्म एनिमल की सफलता के बाद रणबीर कपूर हर किसी की पहली पसंद बन गए हैं। रणबीर के चाहने वाले आए दिन अपने फेवरेट कलाकार को इंप्रेस करने के लिए कुछ न कुछ नए करतब करते रहते हैं।

    इस बीच रणबीर की एक सुपर फैन सामने आई हैं, जिनसे एक्टर ने हाल ही में खास मुलाकात की है। इस लेडी फैन ने रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का एक शानदार स्केच बनाया है, जिसे देखकर अभिनेता हैरान हुए हैं।

    अपनी सुपर फैन से मिले रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर इंडस्ट्री के वो कलाकार हैं, जिनके चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। इन फैंस में एक्टर की एक सुपर फैन भी हैं, जिनका नाम योलांडा एलैलुईया है। हाल ही में योलांडा अपने फेवरेट सुपरस्टार से मिली हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by YOLANDA ALLELUYA🤍 (@yolandaalleluya)

    इस दौरान वह रणबीर कपूर के लिए एक स्पेशल गिफ्ट भी लेकर आई, जिसमें अभिनेता के लिए एक खास नोट और उनकी बेटी राहा कपूर का शानदार स्केच मौजूद है। इस मौके के वीडियो रणबीर की इस फैन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

    खबरें और भी

    इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर बेटी का स्केच देखकर काफी हैरान हो रहे हैं। इसके साथ ही उनको अपनी बेटी का ये स्केच काफी पसंद आया है। इसके बाद एनिमल एक्टर अपनी इस सुपर पैन को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आलम ये है कि एक्टर का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    इन मूवीज में नजर आएंगे रणबीर

    फिल्म एनिमल की बंपर सफलता के बाद फैंस रणबीर कपूर को कई और मूवीज में देखना चाहते हैं। गौर करें एक्टर की आने वाली मूवीज की तरफ तो उसमें लव एंड वॉर, एनिमल पार्क 2, रामायण और ब्रह्मास्त्र 2 जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

    बता दें कि लव एंड वॉर में रणबीर अपनी डेब्यू फिल्म सांवरिया के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम करते दिखेंगे।

    ये भी पढ़ें- Ramayan: ऑनस्क्रीन 'काली' अब बनेगा 'विभीषण', Ranbir Kapoor की 'रामायण' में इस स्टार की एंट्री?