यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal: रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन देने पर तृप्ति डिमरी ने किया रिएक्ट, एक्ट्रेस बोलीं- 'उनके साथ...'
मूवी एनिमल की स्टोरी को लोगों ने खासा पसंद किया है। रणबीर कपूर के एक्शन अवतार के साथ ही बॉबी देओल के खूंखार विलेन रोल ने भी लोगों को फिल्म के बारे में ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है एनिमल
- तृप्ति डिमरी के साथ रणबीर कपूर के हैं रोमांटिक सीन
- एक्ट्रेस ने रणबीर के साथ काम करने पर तोड़ी चुप्पी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor-Tripti Dimri Romantic Scene from Animal: रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। जैसे-जैसे फिल्म सक्सेस की ओर बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे फिल्म के कई पहलुओं पर लोग बात कर रहे हैं। 'एनिमल' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बीच रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के बीच फिल्माया गया इंटिमेट सीन भी काफी चर्चा में है।
रणबीर-तृप्ति के हॉट सीन पर मची हलचल
सोशल मीडिया पर रणबीर और तृप्ति के बीच के न्यूड सीन को लेकर काफी हलचल मची है। कुछ फैंस ने इस क्राफ्ट की तारीफ की, तो कुछ ने इसे हाइरेटेड मूवी बात कर परिवार के साथ न देखने की नसीहत दी। इस बीच ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने रणबीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

रणबीर के साथ काम करने पर बोलीं तृप्ति
'एनिमल' में रणबीर कपूर का तृप्ति डिमरी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर दिखाया है। फिल्म में दोनों का इंटीमेट सीन है। सोशल मीडिया पर उस समय सीन से जुड़ी एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें तृप्ति सेमी न्यूड लेटी हैं और रणबीर उनके पेट पर सिर रखे हुए हैं। रणबीर के साथ थोड़े टाइम के लिए ही तृप्ति ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। उनके साथ काम करने की एक्सपीरियंस ने एक्ट्रेस ने कहा कि वह दोबारा रणबीर के साथ कोलैबोरेट करने की उम्मीद रखती हैं।
एनिमल मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़ के पार की कमाई कर डाली है। शनिवार को मूवी ने 66.27 करोड़ की कमाई की। इसमें हिंदी भाषा में फिल्म ने 58.37 करोड़, तेलुगु में 7.3 करोड़, तमिल में 5 लाख, कन्नड़ में 9 लाख और मलयामल में 1 लाख की कमाई की है। फिल्म का टोटल दो दिनों कलेक्शन 130 करोड़ तक हो गया है।