Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, विक्की-कटरीना समेत ये स्टार्स आए नजर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 10:18 PM (IST)

    RARKPK Screening फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Lii Prem Kahaani) की आज यानी 25 जुलाई को मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स के लिए स्क्रीनिं ...और पढ़ें

    rocky aur rani kii prem kahaani screening
    rocky aur rani kii prem kahaani screening

    HighLights

    1. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की हुई स्क्रीनिंग
    2. फिल्म की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला
    3. कटरीना कैफ से लेकर अभिषेक बच्चन समेत पहुंचे गई सितारें

     नई दिल्ली, जेएनएन। RARKPK Screening: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Lii Prem Kahaani) सिनेमाघरों में 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले मेकर्स ने मंगलवार यानी 25 जुलाई को मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स के लिए स्क्रीनिंग रखी गई।

    इस दौरान रेड कार्पेट पर सितारों का मेला लगा। कटरीना कैफ , विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, शबाना आजमी , नीतू कपूर समेत कई सेलेब्स एक छत्त के नीचे नजर आए। देखिए इस स्क्रीनिंग पर और कौन-कौन पहुंचा।

    सबसे पहले बात करते हैं फिल्म की रानी की रानी यानी आलिया भट्ट की। फिल्म की स्क्रीनिंग में आलिया अपने रियल लाइफ रॉकी यानी पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म देखने पहुंची। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए।

    रानी के बाद बात करते है फिल्म के रॉकी यानी रणवीर सिंह की। इस खास मौके पर रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज में दिखाई दिए। कलरफूल जींस के साथ रॉकी ने ग्रैंड एंट्री मारी। हालांकि इस मौके पर दीपिका पादुकोण नजर नहीं आई।

    कटरीना कैफ और विक्की कौशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। दोनों ने मीडिया पर काफी पोज भी दिए।

    अभिषेक बच्चन अपनी मां  जया बच्चन के साथ उनकी फिल्म देखने पहुंचे। इस दौरान श्वेता बच्चन भी नजर आई।

    नीतू कपूर बहू आलिया भी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुई। उनके साथ उनकी ननद रीमा जैन भी नजर आई।

    जया बच्चन इस दौरान रेड कलर के गाउन ड्रेस में नजर आईं। फिल्म में एक्ट्रेस ने एक अहम रोल निभाया है।

    एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी इस मूवी का हिस्सा रही। इस खास मौके पर वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट के ऊपर पिंक कलर का ब्लेजर पहना था।

    अनन्या पांडे का स्क्रीनिंग पर काफी शानदार लुक में नजर आई। बता दें, इस मूवी में एक्ट्रेस ने कैमियो किया है।

    शबाना आजमी भी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हिस्सा हैं और वो अपने पति जावेद अख्तर के साथ पहुंची।

    नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुई।  दोनों काफी कूल लग रहे थे।

    मलाइका अरोड़ा बेटे के साथ करण जौहर की फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुई।

    सारा अपने भाई इब्राहिम के साथ ये फिल्म देखने पहुंचे। बता दें, इब्राहिम इस फिल्म से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू करेंगे।

    शाह रुख खान की वाइफ गौरी खान भी फिल्म देखने पहुंची। इस दौरान उनका ऑल ब्लैक लुक देखने को मिला।

    खबरें और भी