Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटी के जन्म से पहले रणबीर कपूर को CA ने दे डाली थी ऐसी एडवाइज, एक्टर के उड़ गए थे होश

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 28 Feb 2023 03:21 PM (IST)

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkar) में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल् ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor daughter, Ranbir Kapoor Interview, Ranbir Kapoor Alia Bhatt, Ranbir Kapoor And Raha Kapoor, Alia And Ranbir
    Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor daughter, Ranbir Kapoor Interview, Ranbir Kapoor Alia Bhatt, Ranbir Kapoor And Raha Kapoor, Alia And Ranbir

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkar) के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में एक्टर खूब इंटरव्यूज देते नजर आ रहे हैं।

    इस दौरान अपनी पर्सनल लाइफ और बेटी को लेकर भी कई तरह के खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बेटी राहा कपूर की स्माईल को जादुई बताया। वहीं अब फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने हैरानी वाली बात बताई।

    पारिवारिक विरासत को लेकर किया खुलासा

    बेटी राहा के जन्म से पहले एक इंटरव्यू में रणबीर से पूछा गया था कि वह पिता बनने वाले हैं तो क्या पारिवारिक विरासत के बारे में सोच रहे हैं? इस पर रणबीर ने जवाब दिया था कि यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में आपको तब अहसास होता है जब आप रिटायर हो रहे होते हैं। मेरे लिए अभी यह बहुत जल्दी है।

    सीए ने दी वसीयत बनवाने की सलाह

    इसके साथ ही रणबीर ने वो किस्सा भी साझा किया जब उनके सीए (CA) ने राहा के जन्म से पहले एक्टर से पूछा था कि क्या वो अपनी वसीयत बनवाना चाहते हैं। एक्टर ने बताया कि ये सवाल सुनके वो काफी हैरान हो गए थे और उन्होंने कहा कि वो अभी वसीहत क्यों बनवाएंगे। मुझे डर लगने लगा कि क्या मैं मरने वाला हूं? आगे उन्होंने कहा, "तो, सच्चाई यह है कि आप इन सभी चीजों के बारे में नहीं सोचते हैं। अभी मैं केवल एक बच्चा होने की खुशी के बारे में सोच रहा हूं, बच्चे के साथ जीवन जीने का, मैं कैसा होने जा रहा हूं और यह कैसा होने जा रहा है।

    एक्टर की आने वाली फिल्में

    ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 8 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा रणबीर फिल्म एनिमल में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस मूवी में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और सौरभ शुक्ला भी होंगे। यह 11 अगस्त को रिलीज होगी।

    खबरें और भी


    यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma death: शीजान पर सुसाइड के लिए उकसाने के आरोपों को वकील ने बताया गलत, 2 मार्च को जमानत पर सुनवाई

    यह भी पढ़ें-  इस हॉलीवुड एक्ट्रेस की ड्रेस अवॉर्ड शो में बनीं मुसीबत, स्टेज पर मुंह के बल गिरी अभिनेत्री