यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटी Raha के प्यार में इस बार Ranbir Kapoor ने किया कुछ बहुत स्पेशल, फोटो देखते ही बोलेंगे-पिता हो तो ऐसा
राहा अपने पिता Ranbir Kapoor के दिल के कितने करीब हैं ये अक्सर हम देखते आए हैं। जब से राहा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जिंदगी में आई हैं तब से अपनी ला ...और पढ़ें

HighLights
- रणबीर कपूर ने बेटी राहा के लिए किया बहुत स्पेशल काम
- राहा के लिए यूं दिखाया रणबीर कपूर ने अपना प्यार
- 'रामायण' एक्टर की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा से कितना प्यार करते हैं, ये तो हम सब जानते हैं। पिता बनने के बाद अब जब भी रणबीर कपूर को अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है, वह उस समय को अपनी लाडली संग बिताते हैं। कई इवेंट्स पर एक्टर अपनी बेटी का जिक्र भी कर चुके हैं।
रणबीर कपूर राहा के कितने करीब हैं ये तो हम कई बार देख चुके हैं। हालांकि, इस बार रणबीर कपूर ने कुछ बेटी राहा के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसे देखने के बाद फैंस के मुंह से भी सिर्फ प्यार भरे शब्द ही निकल रहे हैं।
रणबीर कपूर ने बेटी राहा के लिए किया ये काम
रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा पर प्यार लुटाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं और इसका सबूत हैं उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें। इन फोटो को रणबीर कपूर की ही एक फैन ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह एक्टर संग फोटो लेते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: बेटी Raha Kapoor संग नए घर में जल्द गृह प्रवेश करेंगे रणबीर और Alia Bhatt, साथ मनाएंगे ये फेस्टिवल
हालांकि, लोगों का ध्यान एक्टर के गुड लुक्स से ज्यादा उनकी टी शर्ट पर जा अटका है, जिस पर इंग्लिश में नहीं, बल्कि हिंदी में राहा का नाम लिखा हुआ है और उसके नीचे एक फुटबॉल बनी है। रणबीर कपूर का बेटी के लिए ये जेस्चर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब रणबीर कपूर ने बेटी के नाम की टीशर्ट पहनी है। इससे पहले उन्होंने एक कैप पहनी थी, जिस पर इंग्लिश में राहा लिखा हुआ था।
खबरें और भी
नवंबर 2022 में आलिया-रणबीर की जिंदगी में आई थीं राहा
आपको बता दें कि राहा कपूर का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था। पैदा होने के एक साल बाद क्रिसमस के मौके पर एक्टर ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया था।
रणबीर कपूर के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' में 'श्रीराम की भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे। इस मूवी में उनके अपोजिट साई पल्लवी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की जिंदगी में हैं दो Alia, एक है पत्नी, दूसरी के बारे में जानकर लगेगा शॉक
