Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Randeep-Lin Wedding Reception: मैतेई शादी के बाद अब सामने आया लिन और रणदीप का रिसेप्शन वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 05:16 PM (IST)

    Randeep-Lin Wedding Reception रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस लिन लैशराम ने मैतेई रिवाज से एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना है । वहीं शादी की रस्मों के बाद द ...और पढ़ें

    रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम रिसेप्शन ( Photo Instagram)
    रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम रिसेप्शन ( Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Randeep Hooda And Lin Laishram Wedding Reception: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) पति-पत्नी के रिश्ते में बंध गए हैं। इस कपल ने 29 नवंबर को मणिपुर में मैतेई रीति-रिवाजों से शादी की। बुधवार को शादी के बाद इस कपल की रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    लिन और रणदीप का रिसेप्शन

    रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस लिन लैशराम ने मैतेई रिवाज से एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना है। वहीं शादी की रस्मों के बाद देर रात परिवार वालों की मौजूदगी में इस कपल की रिसेप्शन पार्टी हुई। इस दौरान दोनों ने मिलकर केक कट किया और अपनी लाइफ के नये चैप्टर की शुरुआत की।

    यह भी पढ़ें- Randeep Hooda Wedding: धोती- कुर्ता पहने लिन लैशराम से रणदीप हुड्डा ने रचाई शादी, सामने आया वेडिंग वीडियो

    इस वीडियो में दोनों के परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं। जहां रणदीप ने रॉयल गोल्डन शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं, लिन लैशराम येलो कलर की मणिपुर स्टाइल ड्रेस में नजर आ रही हैं।

    सोशल मीडिया पर छाया  वेडिंग लुक

    शादी में रणदीप हुड्डा नेडा मणिपुर के पारंपरिक व्हाइट धोती-कुर्ता पहने नजर आए थे। वहीं दुल्हन बनीं लिन लैशराम ने मैरून कलर की पारंपरिक ब्राइडल पोटलोई ड्रेस पहनी थी। बता दें, इस शादी में तुलसी के पौधे को साक्षी मानकर दुल्हा-दुल्हन वचन लेते हैं।

    खबरें और भी

    मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    खबर है कि शादी के बाद ये कपल मुंबई में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी करने जा रहा है, जिसके कई सेलेब्स शामिल होंगे। हालांकि अभी तक रिसेप्शन की कोई डेट सामने नहीं आई है।

    थिएटर से शुरू हुई थी प्यार की कहानी

    रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के प्यार की शुरुआत  थिएटर के दौरान हुई थी, जिसका खुलासा खुद एक्टर ने किया था। एक इंटरव्यू में रणदीप ने कहा था कि,  हम बहुत लंबे समय से दोस्त हैं।

    यह भी पढ़ें- Randeep Hooda Wedding Pics: एक दूजे के हुए लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा, सामने आई पहली वेडिंग एल्बम

    ये हमारी दोस्ती है जो प्यार में बदल गई। हम असल में नसीरुद्दीन शाह के मोटली नाम के थिएटर ग्रुप में मिले थे। वे मेरे सीनियर थे। वहीं मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। हम दोस्त थे और यह एक खूबसूरत सफर बन रहा है।