Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Randhir Kapoor Birthday: करीना कपूर ने पिता रणधीर को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा ये खास मैसेज

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 15 Feb 2024 12:29 PM (IST)

    Happy Birthday Randhir Kapoor बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस करीना कपूर ख ...और पढ़ें

    रणधीर कपूर का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
    रणधीर कपूर का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. 77वां जन्मदिन मना रहे हैं रणधीर कपूर
    2. करीना कपूर ने ऐसे किया विश
    3. रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए ये स्टार्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Randhir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर आज 15 फरवरी को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनके चाहने वाले और परिवार के लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं। हाल ही में, करीना कपूर ने भी जेह और तैमूर के साथ खास तस्वीरें शेयर करते हुए पापा रणधीर को बधाई दी है।

    करीना ने लुटाया प्यार

    करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पिता रणधीर कपूर के लिए सबसे प्यारी जन्मदिन की शुभकामनाएं शेयर की हैं। करीना ने अपनी पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में जेह अली खान और दूसरी फोटो में तैमूर अली खान अपने नाना को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Randhir-Babita: 35 साल की दूरी के बाद फिर साथ रहने लगे रणधीर-बबीता, शादी के 17 साल बाद ही अलग हो गया था ये कपल

    इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'जीवन का आलिंगन, हैप्पी बर्थडे नाना और मेरे पापा को। मैं अपने पापा की तरह हूं'। करीना कपूर के इस पोस्ट पर सबा पटौदी, अमृता अरोड़ा, रिद्धिमा कपूर, जोया अख्तर समेत कई सितारों ने भी रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे ये स्टार्स

    रणधीर कपूर आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन के लिए उनके घर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, नीतू, सैफ अली खान परिवार के कई लोग दिखाई दिए थे। अब सोशल मीडिया पर इस पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    इस वीडियो में करीना कपूर और करिश्मा कपूर पार्टी के बाद बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान करिश्मा कपूर ब्राउन शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आईं। वहीं, करीना कपूर खान पिंक शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आईं। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt को बेटी होने पर रणधीर कपूर ने कहा- ऋषि कपूर स्वर्ग में होंगे खुश, पढ़ें पूरी खबर