ट्रक के पीछे लिखी लाइन से बना ये ब्लॉकबस्टर गाना, Lata Mangeshkar ने गाने को दी आवाज; सलमान खान भी हो गए थे हिट
80 और 90 के दशक में कई ऐसे गाने बने जो आज भी दर्शकों और श्रोताओं को पसंद आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बनने क ...और पढ़ें

ट्रक के पीछे लिखी लाइन से बन गया ये हिट गाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं, जो यादगार बने हैं। हिंदी सिनेमा में आजकल भले ही सिंगर्स गानों में वेस्टर्न तड़का लगाते हों, लेकिन एक दौर था जब संगीतकार गाने बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते थे। आज हम आपको सलमान खान के उस गाने के बारे में बताएंगे जो वाकई में ट्रक के पीछे लिखी एक लाइन से बना और ब्लॉकबस्टर रहा है। कौन सा है वो गाना आइए जानते हैं...
ट्रक के पीछे लिखी लाइन से आया सलमान का ये गाना
यूं तो सलमान खान (Salman Khan) के करियर में कई हिट गाने हैं, लेकिन सलमान की पहली फिल्म (Salman Khan Songs) के गाने वाकई में आज भी सुपरहिट हैं। उन गानों को सुनने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थकता है। सलमान ने हिंदी सिनेमा में लीड एक्टर के तौर पर मैंने प्यार किया से आगाज किया था।
इस फिल्म के सारे गाने हिट रहे थे। इसी फिल्म में 'आजा शाम होने आई' (Aaja Shaam Hone Aayi) भला किसे याद नहीं है। कहा जाता है कि एक बार फिल्म के संगीतकार रामलक्ष्मण अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी उनकी नजर एक ट्रक पर पड़ी, जिसके पीछे 'तू चल आई, मैं आई' लाइनें लिखी हुईं थीं। इसके बाद जो हुआ, वो और भी मजेदार था।
ऐसे बना फिर ये गाना
ट्रक के पीछे लिखी लाइनें उन्हें इतनी पसंद आईं कि उन्होंने सीधा इसका जिक्र सूरज बड़जात्या से किया और कहा कि एक और गाना बनाते हैं। फिल्म में पहले 9-10 गाने बन चुके थे। ऐसे में और गानों की जगह नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि एक और सिटिंग की जाए और एक नया गाना (Maine Pyar Kiya Songs) बनाया जाए।
खबरें और भी
ट्रक के पीछे लिखी लाइनों पर उन्होंने धुन बनाई। बाद में जब ये लाइनें देव कोहली के पास गईं तो उन्होंने इस पर गाना बना दिया। हालांकि पहले गाने में आजा रात होने आई था, जिसे बाद में सूरज बड़जात्या के पिता ने बदलकर आजा शाम होने आई कर दिया था। सूरज बड़जात्या ने अपने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था।
ऐसे में फिर इस गाने को तैयार किया गया और इस गाने को फिर एस पी बालासुब्रमण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने इस गाने को आवाज दी थी। गाने में सलमान और भाग्यश्री (Bhagyashree) की कमाल कैमिस्ट्री आज भी चर्चा का विषय बनी रहती है।
ये फिल्म तो ब्लॉकबस्टर हुई ही थी, साथ ही में इस फिल्म के गाने उससे भी ज्यादा हिट रहे और इस तरह से हमें मिला सिनेमा और सलमान के करियर का एक और आइकोनिक गाना।
यह भी पढ़ें- 88 साल पुरानी हॉलीवुड फिल्म से आया RD Burman का ये कल्ट सॉन्ग, हिट गीत को किशोर कुमार ने दी थी आवाज