यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Adira Chopra Birthday: रानी मुखर्जी ने बेटी के लिए रखी शानदार क्रिसमस थीम्ड बर्थडे पार्टी, देखें Inside फोटोज
Rani Mukerji Daughter Adira Birthday बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा चोपड़ा आज 8 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री ने अपने घर पर एक शानदार बर्थ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rani Mukerji Daughter Adira Chopra Birthday Bash: रानी मुखर्जी सिनेमा की उम्दा अदाकाराओं में से एक हैं। 'राजा की आएगी बारात' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली रानी आज भी पर्दे पर आग लगाना बखूबी जानती हैं। रानी मुखर्जी की प्रोफेशनल लाइफ से हर कोई वाकिफ है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा लाइमलाइट से छुपी रहती है।
रानी मुखर्जी ने साल 2014 में प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) से शादी की थी। 9 दिसंबर 2015 को वह एक बेटी की मां बनीं, जिसका नाम आदिरा चोपड़ा (Adira Chopra) है। रानी अपनी मैरिड लाइफ को ही नहीं, बल्कि अपनी बेटी आदिरा को भी चकाचौंध से दूर रखती हैं। आज रानी की बेटी आदिरा 8 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री ने एक शानदार पार्टी होस्ट की है।
रानी मुखर्जी ने बेटी आदिरा के लिए रखी बर्थडे पार्टी
रानी मुखर्जी ने अपनी बेटी आदिरा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी क्रिसमस थीम पर रखी है। बर्थडे वेन्यू को क्रिसमस ट्री और ढेर सारी लाइटिंग्स से सजाया गया है। बच्चों के एंटरटेनमेंट के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आदिरा के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं। उन्होंने रानी को बेस्ट पार्टी होस्ट बताया है। तस्वीर में रानी ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
यह भी पढ़ें- Rani Mukerji को 'कुछ कुछ होता है' में कास्ट करने के लिए करण जौहर ने बोला था झूठ, शाह रुख-काजोल से जुड़ी थी बात
शिल्पा शेट्टी टैंक टॉप और जींस में स्टाइलिश लग रही हैं। शिल्पा ने और तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें शिल्पा की लाडली समीशा शेट्टी सांता क्लॉस के साथ फोटोज क्लिक कराती हुई दिखाई दे रही हैं। रेड कलर की ड्रेस में समीशा क्यूट लग रही हैं।
खबरें और भी
आदिरा के जन्मदिन पर पहुंचे ये सितारे
रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा के बर्थडे बैश में बॉलीवुड के कई सितारे अपने बच्चों के साथ पहुंचे। आलिया भट्ट (Alia Bhatt), नेहा धूपिया, करीना कपूर के बच्चे, करण जौहर और उनके बच्चे, तुषार कपूर, नील नितिन मुकेश समेत कई सितारे अपने फैमिली के साथ रानी की बेटी आदिरा के जन्मदिन पार्टी में चार-चांद लगाने पहुंचे।