Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु पर्व के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ गुरुद्वारे में टेका मत्था

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 04:29 PM (IST)

    Shilpa Shetty Gurdwara Video 27 नवंबर को गुरु पर्व का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं । शिल्पा शेट्टी ( S ...और पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (Photo Instagram)
    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shilpa Shetty Gurdwara Video: देशभर में आज यानी 27 नवंबर को गुरु पर्व का त्योहार मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस दिन को प्रकाश पर्व भी कहते हैं।

    बॉलीवुड सितारे इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की थी। वहीं पति और बच्चों के साथ मुंबई के गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंची।

    यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty और Raj Kundra की शादी को पूरे हुए 14 साल, कपल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर यूं बरसाया प्यार

    परिवार संग गुरुद्वारे पहुंची शिल्पा

    गुरु नानक जयंती को गुरु पर्व भी कहा जाता है। ऐसे में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) मुंबई के गुरुद्वारे में पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने गुरुद्वारे पहुंची। इस मौके पर एक्ट्रेस व्हाइट एंड रेड कलर के सूट में नजर आई। लाल दुपट्टे से उन्होंने अपना सिर ढका हुआ था और वह अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे की ओर जाते समय हाथ जोड़कर पोज देती नजर आईं।

    तो वहीं, राज ब्लैक टी-शर्ट और जींस में दिखाई दिए। राज ने लाडली समीषा को गोद में लिए नजर आए। तो वहीं, छोटे वियान व्हाइट एंड ब्लैक लुक में नजर आए। इस वीडियो को जाने माने सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने साझा किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    शिल्पा की आने वाली फिल्म 

    यह भी पढ़ें- Sukhee OTT Release: शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं मूवी

    हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म 'सुखी' में नजर आई थी। पर्दे पर रिलीज होने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। अब जल्द एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज में नजर आने वाली है, जिसका नाम है 'इंडियन पुलिस फोर्स'। 

    खबरें और भी