Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sukhee OTT Release: शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं मूवी

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 03:43 PM (IST)

    Sukhee Ott Release शिल्पा शेट्टी ने लंबे समय के बाद फिल्म सुखी से बड़े पर्दे पर वापसी की है। यह फिल्म 22 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस ...और पढ़ें

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई सुखी (Photo Credit: Instagram)
    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई सुखी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sukhee Ott Release: शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने लंबे समय के बाद फिल्म 'सुखी' से बड़े पर्दे पर वापसी की। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे कुछ ही लोगों ने पसंद किया। बड़े पर्दे के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है। चलिए जानते हैं कि दर्शक इसे कब और कहां पर देख सकते हैं।

    सोनल जोशी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था।

    यह भी पढ़ें: Sukhee Review: शादी-बच्चों के बाद 'जिंदगी' खत्म नहीं होती, आत्म-सम्मान का संदेश देती है शिल्पा शेट्टी की फिल्म

    कहां रिलीज होगी शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी'

    सिनेमाघरों में शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। लगभग 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ के आस पास का ही कारोबार किया था। अब इस फिल्म ने ओटीटी पर भी दस्तक दे दी है। शिल्पा शेट्टी स्टारर यह मूवी आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज (Netflix) हो गई है। ऐसे में अगर इस मूवी को किसी ने सिनेमा हॉल में नहीं देखा है, तो अब आप इसे कहीं भी बैठ कर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    क्या है 'सुखी' की कहानी

    'सुखी' एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इस मूवी में शिल्पा शेट्टी पंजाबी हाउसवाइफ सुखप्रीत कालरा उर्फ 'सुखी' का किरदार निभा रही हैं। लगभग बीस साल बाद वह अपने स्कूल के रीयूनियन में भाग लेने के लिए दिल्ली आती हैं। शिल्पा शेट्टी के साथ ही इस फिल्म में कुशा कपिला, अमित साध, दिलनाज ईरानी भी दिखाई दी हैं।

    इस फिल्म में उन महिलाओं की जिंदगी की कहानी को दिखाया गया है, जो हाउसवाइफ बनकर अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालती हैं। इन जिम्मेदारियों के तले वह खुद को भी भूल जाती हैं। बता दें कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने किया खुलासा, कभी नहीं हुई टॉप 10 एक्ट्रेस में गिनती