Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में रणवीर और अर्जुन कपूर ने किया दंडवत प्रणाम, देखे वीडियो

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 10:03 AM (IST)

    दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 में शनिवार को एक्टर गोविंदा ने डांस परफॉरमेंस दी जिसे देख एक्टर रणवीर सिंह अर्जुन कपूर मनीष पॉल और ...और पढ़ें

    Ranveer Singh, Arjun Kapoor, Govida Dance, Filmfare
    Ranveer Singh, Arjun Kapoor, Govida Dance, Filmfare

     नई दिल्ली, जेएनएन। Govinda Dance Video: दुबई में आयोजित हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 में शनिवार को फिल्मी सितारों ने खूब जलवा बिखेरा। इस फिल्मफेयर नाइट में बॉलीवुड स्टार्स के अवाला कई पाकिस्तानी सितारे भी शामिल हुए। इस अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, मानुषी छिल्लर, शहनाज गिल समेत कई स्टार्स शामिल हुए। सोशल मीडिया पर लगातार फिल्मफेयर नाइट की तस्वीरे और वीडियो वायरल हो रही है। इसी बीच अब एक गोविंदा (Govinda) का डांस वीडियो सामने आया है।

    गोविंदा का डांस देख रणवीर सिंह समेत इन स्टार्स ने किया दंडवत प्रणाम

    इस फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में बॉलीवुड के जाने माने सुपरहिट एक्टर गोविंदा भी शामिल हुए थे। इस अवॉर्ड नाइट में गोविंदा ने स्टेज परफॉरमेंस भी दी। एक्टर ने अपने गाने नाचो सारे जी फाड़ के पर डांस किया। गोविंदा की परफॉर्मेंस खत्म होते ही रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना स्टेज पर पहुंचे। ऐसे में सभी ने उन्हें स्टेज पर दंडवत प्रणाम किया। यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये देखते ही गोविंदा बेहद खुश हो जाते हैं और अभिनेताओं से उठने को कहते हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ इंडियन आइडल के स्टेज पर किया डांस

    गोविंद कहने को 58 साल के हैं, लेकिन इस उम्र में उनके डांस करने की पॉवर आज भी वैसा ही है। चीची आज भी इंडस्ट्री के हीरो नंबर वन लगातार एक्टिव हैं। हाल में उन्हें ‘इंडियन आइडल 13’ के शो में देखा गया है। एक्टर के साथ साथ इस शो में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी नजर आए। इस दौरान गोविंदा ने बेटे यश के डांस किया।

    गोरिया चुरा न मेरा जिया पर लगाए ठुमके

    गोविंदा और यश को ‘गोरिया चुरा न मेरा जिया’ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। यश ने अपने कातिलाना मूव्स से पूरी महफिल लूट ली। लोग बाप-बेटे की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे है।

    यह भी पढे़ें- ऐश्वर्या राय-अभिषेक ने रखी बेटी आराध्या बच्चन की ग्रैंड बर्थडे पार्टी, शामिल हुए कई सितारे

    खबरें और भी