Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh और बेन एफ्लेक साथ आए नजर, NBA मैच से तस्वीरें वायरल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 18 Feb 2023 09:23 PM (IST)

    Ranveer Singh and Ben Affleck रणवीर सिंह ने एक NBA मैच के दौरान हॉलीवुड एक्टर बेन एफ्लेक से भेंट की है। दोनों की फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही है। बेन ...और पढ़ें

    Ranveer Singh and Ben Affleck: रणवीर सिंह ने बेन एफ्लेक से भेंट की है।
    Ranveer Singh and Ben Affleck: रणवीर सिंह ने बेन एफ्लेक से भेंट की है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh and Ben Affleck: फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और हॉलीवुड अभिनेता बेन एफ्लेक को एक साथ देखा गया है। दोनों एक एनबीए टूर्नामेंट में साथ नजर आए थे। यह गेम उताह में खेला गया था। रणवीर सिंह ड्वेन वेड की ऑल सेलिब्रिटी टीम का हिस्सा है। अब उन्हें शुक्रवार को उताह में देखा गया।

    रणवीर सिंह एनबीए इंडिया के ब्रांड अम्बेसडर है

    रणवीर सिंह दरअसल भारत में एनबीए इंडिया के ब्रांड अम्बेसडर है। वह एक मैच खेलने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात बेन एफ्लेक से हुई है। रणवीर सिंह एनबीए ऑल स्टार सेलिब्रिटी खेल में दूसरी बार भाग लेने पहुंचे हैं। वे वेस्ट साल्ट लेक सिटी में नजर आए। वह ड्वेन वेड की टीम से खेल रहे थे। इस अवसर पर टीम में टीम रायन को हरा दिया। फाइनल स्कोर 81-78 था।

    यह भी पढ़ें: Swara Bhasker ने कंगना रनौत की बधाई पर दी प्रतिक्रिया, इसके पहले दोनों में हो चुकी हैं तू तू-मैं मैं

    एनबीए इंडिया ने इन दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है

    एनबीए इंडिया ने इन दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जहां रणवीर सिंह को टीम की ड्रेस में देखा जा सकता है। वहीं, बेन एफ्लेक लाइट स्वेटर और ब्राउन पेंट पहले नजर आए। रणवीर सिंह की पिछली फिल्म का नाम जयेश भाई जोरदार था। यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। रणवीर सिंह फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। वह दीपिका पादुकोण के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके है। दोनों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया है। दोनों ने कई साल पहले शादी कर ली है।

    यह भी पढ़ें: Sharmila Tagore का दावा, अमिताभ बच्चन के लिए लिखी जाती थीं खास स्क्रिप्ट, कहा- पावरफुल रोल पुरुषों को दिए गए

    बेन एफ्लेक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है

    बेन एफ्लेक हॉलीवुड एक्टर है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह हॉलीवुड की कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके है। उनकी फिल्मों ने इंडिया में भी अच्छा व्यापार किया था। वह इंडिया में भी काफी फेमस है। अब दोनों की मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है।

    खबरें और भी