Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh ने नीरज चोपड़ा के साथ स्टेज पर किया 'मस्ती वाला' डांस, वायरल हुआ वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 01:44 PM (IST)

    Ranveer Singh Neeraj Chopra Dance Video रणवीर सिंह और नीरज चोपड़ा ने एक साथ एक अवार्ड शो में स्टेज पर डांस किया है। उनका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा ह ...और पढ़ें

    Ranveer Singh Neeraj Chopra Dance Video: रणवीर सिंह ने डांस किया है।
    Ranveer Singh Neeraj Chopra Dance Video: रणवीर सिंह ने डांस किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh Neeraj Chopra Dance Video: रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ स्टेज पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने इस अवसर पर शानदार डांस किया है। दोनों को एक साथ स्टेज पर जमकर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

    रणवीर सिंह और नीरज चोपड़ा साथ डांस करते नजर आए

    वीडियो में रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा है। वहीं नीरज चोपड़ा शर्ट और पैंट पहने नजर आए। दोनों ने एनबीए अवार्ड के कार्यक्रम में भाग लिया था। हाल ही में रणवीर सिंह को इंडियन ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें नीरज चोपड़ा के साथ दिया गया है। दोनों को यह अवार्ड कपिल देव ने दिया है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे है। इसके पहले दोनों को एक फोटो में कपिल देव के साथ हाथ में अवार्ड लेकर पोज करते हुए देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Trolled: जाह्नवी कपूर का एयरपोर्ट लुक देखकर भड़के ट्रोल्स, कहा- 5 किलो मेकअप...

    रणवीर सिंह ने कपिल देव के हाथों से अवार्ड मिलने पर खुशी जताई है

    रणवीर सिंह ने कपिल देव के हाथों से अवार्ड मिलने पर खुशी जताई है। दरअसल उन्होंने फिल्म 83 में कपिल देव की ही भूमिका निभाई थी। उन्होंने अवार्ड पाने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, 'इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड, कपिल देव के हाथों, मेरे लिए इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। उनकी भूमिका साकार करने के बाद मुझे ढेरों प्यार मिला है। मैंने इस अवसर पर कबीर खान को मिस किया। मैं मेरे भाई नीरज चोपड़ा को भी अवार्ड जीतने पर शुभकामनाएं देता हूं।'

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: Me Too आरोपी साजिद खान को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने किया सलमान खान से सवाल- क्या मोलेस्टर के लिए है..

    रणवीर सिंह और नीरज चोपड़ा के डांस से दर्शक खुशी से झूम उठे

    रणवीर सिंह और नीरज चोपड़ा के डांस से वहां उपस्थित दर्शक खुशी से झूम उठे। दोनों की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वहीं दोनों अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते है।

    खबरें और भी