Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: Me Too आरोपी साजिद खान को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने किया सलमान खान से सवाल- क्या मोलेस्टर के लिए है..

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 09:18 PM (IST)

    Sherlyn Chopra on Sajid Khan शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर निशाना साधा है। उन्होंने सलमान खान और बिग बॉस के निर्माताओं से पूछा है कि क्या बिग बॉस का घर ...और पढ़ें

    Sherlyn Chopra on Sajid Khan: शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान को शो में लिए जाने का विरोध किया है।
    Sherlyn Chopra on Sajid Khan: शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान को शो में लिए जाने का विरोध किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sherlyn Chopra on Sajid Khan: शर्लिन चोपड़ा ने बिग बॉस 16 में नजर आ रहे साजिद खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल उन्होंने साजिद खान पर मी टू का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि साजिद खान ने उन्हें मोलेस्ट किया था। इसी आरोप के चलते साजिद खान लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए रहे। हालांकि अब वह बिग बॉस 16 में नजर आ रहे है।

    शर्लिन चोपड़ा ने सलमान खान से साजिद खान को लेकर सवाल पूछा है

    इस पर शर्लिन चोपड़ा का पारा हाई हो गया है और अब उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान से ही साजिद खान को लेकर सवाल पूछ लिया है। शर्लिन चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में सलमान खान से पूछा है कि क्या बिग बॉस 16 का घर मोलेस्टर के लिए है। उन्होंने यहीं सवाल बिग बॉस शो के निर्माता से भी पूछा है।

    यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan का 'क्यूट' अंदाज देख बेकाबू हुए फैंस, बताया- नेचुरल ब्यूटी, देखें वायरल वीडियो

    बिग बॉस 16 में साजिद खान के आने पर विवाद हो गया है

    गौरतलब है कि जब से साजिद खान को इस विवादित शो का हिस्सा बनाए जाने की घोषणा की गई है, तब से उनका विरोध किया जा रहा है। अब शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट मुझे दिखाकर उसे 0 से 10 के बीच रेट करने के लिए कहा था। मैं बिग बॉस के घर में जाना चाहती हूं और उन्हें रेटिंग देना चाहती हूं। भारत को देखने दो कि कैसे एक सर्वाइवर एक मोलेस्टर से डील करती है। कृपया स्टैंड ले सलमान खान।'

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Trolled: जाह्नवी कपूर का एयरपोर्ट लुक देखकर भड़के ट्रोल्स, कहा- 5 किलो मेकअप...

    साजिद खान जैसे राक्षस को बिग बॉस और सलमान खान ने पनाह दी है- शर्लिन चोपड़ा

    इसके पहले एक और इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा ने कहा, 'मैं अकेली पीड़िता नहीं हूं। मेरी जैसी कई और भी है। सभी को समान अनुभव है। ऐसे राक्षस को बिग बॉस और सलमान खान ने पनाह दी है। आप बताइए ये सही है, क्या बिग बॉस का घर मोलेस्टर के लिए है।' साजिद खान को शो में लिए जाने को लेकर उर्फी जावेद, मंदाना करीमी, सोना मोहपात्रा, देवोलीना भट्टाचार्य ने भी विरोध जताया है। वहीं इस संदर्भ में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को भी पत्र लिखा गया है।

    खबरें और भी