Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sara Ali Khan का 'क्यूट' अंदाज देख बेकाबू हुए फैंस, बताया- नेचुरल ब्यूटी, देखें वायरल वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 07:26 PM (IST)

    Sara Ali Khan Video एक्ट्रेस सारा अली खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वह काफी क्यूट लग रही है। इसमें उनका लुक देखने लायक है। वहीं फैंस भी ...और पढ़ें

    Sara Ali Khan Video: सारा अली खान जल्द कई फिल्मों में अहम भूमिका में नजर आएंगी।
    Sara Ali Khan Video: सारा अली खान जल्द कई फिल्मों में अहम भूमिका में नजर आएंगी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan Video: सारा अली खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने पिंक कलर की कैप, पिंक कलर का क्रॉप टॉप और व्हाइट कलर की पैंट पहन रखी है। वहीं उन्होंने मैचिंग शूज भी पहन रखे हैं और क्यूट अंदाज में एयरपोर्ट से बाहर निकलती हुई देखी जा सकती है। इस अवसर पर उनके चेहरे पर चिर-परिचित मुस्कान भी हैं और वह काफी रिलैक्स और खुश नजर आ रही हैं।

    सारा अली खान का क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है

    सारा अली खान का वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'सारा अली खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। सारा अली खान की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 2 घंटे में 5000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं वीडियो पर 120 के लगभग कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर सारा ऑलवेज हम्बल एंड नाइस, वेलकम बैक माई स्वीट गर्ल, माई बेबी, क्यूट, स्वीट गर्ल, हर फिगर सो ब्यूटीफुल जैसे कमेंट किए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें: Karwa Chauth दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी, कभी गम जैसी फिल्मों में आया नजर, देखें पूरी लिस्ट

    सारा अली खान फिल्म अतरंगी रे में नजर आई थी

    सारा अली खान सैफ अली खान की बेटी है। वह हाल ही में फिल्म अतरंगी रे में नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। सारा अली खान ने कई फिल्मों में काम किया है। वह अपनी लाइफ स्टाइल और फैशन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस में काफी उत्साहित रहते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone ने रणवीर सिंह से अलग होने की खबर पर दी 'सफाई', किया ये खुलासा

    सारा अली खान कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थी

    सारा अली खान कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थी। हालांकि बाद में दोनों के अलग होने की खबरें आई थी। दोनों को कई अवसर पर साथ देखा गया है। सारा और कार्तिक की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती थी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)