Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh Best Movies: Padmaavat के खिलजी या लुटेरा के वरुण, रणवीर के किस किरदार ने जीता आपका दिल?

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 10:48 AM (IST)

    रणवीर सिंह जो कि अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं अभी कुछ समय पहले किसी और वजह से चर्चा में हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउ ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह की बेस्ट फिल्में कौन सी हैं (फोटो-इंस्टाग्राम)
    रणवीर सिंह की बेस्ट फिल्में कौन सी हैं (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 6 जुलाई, 2025 को 40 साल के हो जाएंगे। इस साल, यह दिन और भी खास होगा क्योंकि पिता के तौर पर यह उनका पहला जन्मदिन है। वहीं इस दिन आदित्य धर निर्देशित उनकी फिल्म धुंआधार का टीजर भी रिलीज होने वाला है जोकि उनके लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है। दीपिका पादुकोण और उन्होंने पिछले साल अपनी पहली संतान, बेटी दुआ का स्वागत किया।

    अनुष्का शर्मा के साथ बैंड बाजा बारात (Band Baaja Baaraat) के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एक्टर बहुत जल्द फरहान अख्तर की डॉन 3 ( Don 3) में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। शाह रुख खान के बाद रणवीर सिंह को डॉन में देखना दिलचस्प होगा।

    दशकों के अपने करियर में, रणवीर सिंह ने काफई सही तालमेल बिठाया है। लेडीज वर्सेज रिकी बहल (Ladies Vs Ricky Bahl) में वो एक आकर्षक ठग रिकी बहल के रूप में नजर आए। तो दूसरी ओर, उन्होंने सिम्बा में एक गंभीर पुलिस ऑफिसर की भूमिका से सभी को चौंका दिया।

    रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर बात करेंगे उनकी टॉप 5 फिल्मों की जिन्हें आपको फिर से देखना चाहिए -

    लुटेरा - (प्राइम वीडियो)

    विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित इस फ़िल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग उनके बेहतरीन अभिनय में से एक मानी जाती है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आई थीं। उनका किरदार वरुण श्रीवास्तव उनके शानदार ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग था। 'लुटेरा' एक इमोशन से भरी फिल्म थी, जिसमें प्यार, दर्द और धोखा सब दिखाया गया था। रणवीर सिंह ने सभी भावनाओं को अच्छे से पर्दे पर उतारा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं: आदित्य धर ने Ranveer Singh के जन्मदिन के लिए प्लान किया सरप्राइज, Dhurandhar से है खास कनेक्शन

    पद्मावत - (YouTube)

    अपनी बहुमुखी प्रतिभा को फिर से साबित करते हुए, रणवीर सिंह ने पद्मावत में एक खलनायक की भूमिका निभाई। दीपिका पादुकोण की रानी पद्मावती से प्रभावित अत्याचारी शासक अलाउद्दीन खिलजी के रूप में, रणवीर ने अपने किरदार में एक गहरी और परेशान करने वाली छवि को स्क्रीन पर पेश किया। उनके हाव-भाव, पागलपन भरी हंसी और बेरहम क्रूरता ने हमारे अंदर सिहरन पैदा की।

    गली बॉय - (प्राइम वीडियो)

    गली बॉय शायद रणवीर सिंह के करियर को परिभाषित करने वाली फिल्मों में से एक है। उन्होंने फिल्म में एक उभरते हुए स्ट्रीट रैपर मुराद की भूमिका निभाई। मुंबई की झुग्गियों से उभरे किसी व्यक्ति के रूप में रणवीर के प्रदर्शन ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया।

    बाजीराव मस्तानी - (एप्पल टीवी)

    संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक ड्रामा में रणवीर सिंह ने बहादुर मराठा शासक पेशवा बाजीराव के साथ न्याय किया। उन्होंने अपनी उग्र तीव्रता और राजसी आकर्षण से ध्यान आकर्षित किया। उनका दमदार डायलॉग, "चीते की चाल, बाज़ की नज़र और बाजीराव की तलवार पर संदेह नहीं करते, कभी भी मात दे सकती है" हमारे दिमाग में आज भी कायम है।

    83 - (नेटफ्लिक्स)

    कबीर खान द्वारा निर्देशित इस दिल को छू लेने वाली बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा में रणवीर सिंह ने क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की भूमिका में जान डाल दी। अपनी सटीक उपस्थिति, काबिले तारीफ़ बॉलिंग एक्शन और पिच-परफेक्ट हरियाणवी लहजे के साथ, अभिनेता ने उस प्रतिष्ठित कप्तान की भूमिका निभाई, जिसने 1983 में भारत को अपना पहला विश्व कप दिलाया था।

    यह भी पढ़ें: हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे Ranveer Singh, साल 2026 में शुरु होगी शूटिंग