Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Don 3 विवाद के बीच Ranveer Singh ने खरीदी सुपर एक्सपेंसिव स्पोर्ट्स कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 05:13 PM (IST)

    डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नए एक नई गाड़ी खरीदी है। नई गाड़ी की कीमत आपको हैरान कर देगी। ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह ने खरीदी महंगी गाड़ी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रणवीर सिंह ने खरीदी महंगी गाड़ी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रणवीर सिंह ने खरीदी नई गाड़ी

    2. करोड़ों में है रणवीर की कार की कीमत

    3. नई गाड़ी में घूमते दिखे रणवीर सिंह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पिछले कुछ महीनों से बराबर लाइमलाइट में बने हुए हैं। कभी धुरंधर की सक्सेस तो कभी डॉन 3 (Don 3) का विवाद। इन सबके बीच रणवीर सिंह ने अपने घर में एक नए मेहमान का स्वागत किया है।

    हालांकि, यह मेहमान उनका दूसरा बच्चा नहीं, बल्कि नई गाड़ी है। जी हां, रणवीर ने अपने कार कलेक्शन में एक नई सुपर एक्सपेंसिव कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। 

    रणवीर सिंह ने खरीदी नई गाड़ी

    दरअसल, रणवीर सिंह को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर अपनी चमचमाती नई गाड़ी चलाते हुए देखा गया। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह गाड़ी एक्टर की नई ब्लैक फरारी है जिसे उन्होंने मोटे दाम में खरीदा है। 

    फरारी की कीमत उड़ा देगी होश

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह जिस गाड़ी को चला रहे हैं, वो Ferrari 296 GTB है। इस लग्जरी स्पोर्ट्स कार की कीमत 6.36 करोड़ रुपये के करीब है। उन्होंने अपनी लग्जरी गाड़ियों की लिस्ट में एक और शामिल कर लिया है। 

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच हुमा कुरैशी का बेबाक बयान, लास्ट मोमेंट पर फिल्म छोड़ने पर किया रिएक्ट

     

    क्या है डॉन 3 का विवाद?

    रणवीर इन दिनों डॉन 3 के विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। धुरंधर की सफलता के बीच अभिनेता ने अचानक फरहान अख्तर की फिल्म से किनारा कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग से ठीक तीन हफ्ते ही रणवीर ने फिल्म छोड़ी थी।

    Ranveer Singh

    खबरें और भी

    मेकर्स के मुताबिक, एक्टर के फिल्म अचानक छोड़ने से 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जिसे रणवीर को चुकाना होगा। फरहान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) के पास इसकी शिकायत की थी। हालांकि, मामला अभी भी सुलझा नहीं है। 

    रणवीर सिंह की आगामी फिल्म

    धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म प्रलय की तैयारियों में जुट गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। यह एक जॉम्बी थ्रिलर है।

    यह भी पढ़ें- कॉस्ट्यूम रेडी, टिकट्स-होटल थे बुक... रणवीर सिंह के Don 3 विवाद पर अशोक पंडित का रिएक्शन, 45 करोड़ पर फंसा पेंच