Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बैन' होने पर Ranveer Singh की टीम ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, Don 3 के विवाद पर कहा- 'उन्होंने जान-बूझकर...'

    Updated: Mon, 25 May 2026 09:19 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को FWICE ने डॉन 3 विवाद को लेकर बैन कर दिया है। अब एक्टर की तरफ से रिएक्शन आया है। ...और पढ़ें

    बैन के बाद रणवीर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बैन के बाद रणवीर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. FWICE ने रणवीर सिंह को किया था बैन

    2. रणवीर सिंह ने बैन होने पर तोड़ी चुप्पी

    3. डॉन 3 छोड़ने के बाद हुआ विवाद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अचानक डॉन 3 (Don 3) से बाहर निकलना सबसे बड़ा विवाद बन गया है। फरहान अख्तर एक्टर के अचानक फिल्म छोड़ने के चलते शिकायत लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के पास गए थे जिसके बाद धुरंधर स्टार को बैन कर दिया गया।

    सोमवार को FWICE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि उन्होंने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से गुजारिश की है कि वे एक्टर के साथ काम न करें। अब एक्टर ने इस मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

    बैन किए जाने पर रणवीर की टीम का रिएक्शन

    रणवीर सिंह के स्पोकपर्सन ने स्टेटमेंट जारी करते हुए FWICE से बैन लगाए जाने को लेकर अपनी बात रखी है। स्पोकपर्सन ने कहा, "रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और 'डॉन' फ्रेंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति के लिए बहुत सम्मान रखते हैं। 'डॉन 3' से जुड़ी हाल की घटनाओं के दौरान उन्होंने जान-बूझकर चुप्पी साधे रखने का फैसला किया, क्योंकि उनका मानना है कि पेशेवर चर्चाओं और निजी रिश्तों को गरिमा, समझदारी और आपसी सम्मान के साथ ही सबसे अच्छे तरीके से संभाला जा सकता है।"

    Janhvi ag

    जवाब देने से बच रहे एक्टर

    रणवीर सिंह की टीम ने आगे कहा, "हालांकि समय के साथ कई तरह की बातें और अटकलें सामने आई हैं, लेकिन रणवीर ने कभी भी इन पर सार्वजनिक रूप से जवाब देना या इन अटकलों में शामिल होना जरूरी नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान अपने काम और आगे की जिम्मेदारियों पर ही टिका हुआ है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Don 3 को लेकर फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच बढ़ा विवाद, शिकायत लेकर FWICE पहुंचे निर्देशक

    डॉन 3 को लेकर क्या कहा?

    आगे कहा गया, "वह इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों के लिए आज भी गहरा सम्मान और सद्भावना रखते हैं और पूरी ईमानदारी से चाहते हैं कि इस फ्रैंचाइजी को आगे भी लगातार सफलता मिलती रहे। ऐसे मौकों पर संयम और गरिमा बनाए रखना हमेशा से ही उनका एक सोच-समझकर लिया गया फैसला रहा है और वह आगे भी इसी रवैये को बनाए रखेंगे।"

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh पर FWICE ने लगाया 'बैन', 'Don' ना बनना 'धुरंधर हीरो' को पड़ा महंगा; फरहान ने कर दी फजीहत