Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh ने ततड़-ततड़ गाने पर एनबीए प्लेयर के साथ किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 08:59 PM (IST)

    Ranveer Singh Dance Video रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें अपने गाने पर एनबीए प्लेयर के साथ डांस करते हुए देखा जा सकत ...और पढ़ें

    Ranveer Singh Dance Video: रणवीर सिंह की वीडियो वायरल हो गई है।
    Ranveer Singh Dance Video: रणवीर सिंह की वीडियो वायरल हो गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh Dance Video: रणवीर सिंह ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्हें एनबीए प्लेयर जियानिस के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रणवीर सिंह एनबीए प्लेयर को डांस सिखाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों साथ मिलकर डांस कर रहे हैं। रणवीर सिंह का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसे 55 मिनट में डेढ़ लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं वीडियो पर 924 कमेंट किए गए हैं।

    रणवीर सिंह के वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने लिखा है, 'ओह, शी ब्रो'

    वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने लिखा है, 'ओह, शी ब्रो।' तो वहीं कई लोगों ने लिखा है, 'वाह।' एक ने लिखा है, 'इसकी हाइट क्या है छोटे।' एक ने लिखा है, 'अगली बार हार्डन के साथ भांगड़ा करना।' गौरतलब है कि रणवीर सिंह एक प्रमोशनल स्ट्रेटजी के अंतर्गत एनबीए को प्रमोट करने पहुंचे थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    यह भी पढ़ें: Air Force Day 2022: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाया गया वायु सेना का पराक्रम, पढ़ें पूरी खबर

    रणवीर सिंह जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे

    रणवीर सिंह फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह हाल ही में फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी। फिल्म में रणवीर सिंह ने एक गुजराती आदमी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। रणवीर सिंह की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुके है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल और रितेश देशमुख आएंगे नजर, पढ़ें पूरी खबर

    रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर भी खबरों में थे

    वहीं रणवीर सिंह हाल ही में अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर भी खबरों में थे। इसके चलते उन पर एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी तस्वीरें मॉर्फ की हुई थी। रणवीर सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)