Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Air Force Day 2022: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाया गया वायु सेना का पराक्रम, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 08:18 PM (GMT+05:30)

    Air Force Day 2022 एयरफोर्स डे 8 अक्टूबर को पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाया है। बॉलीवुड में कई फिल्में एयरफोर्स और उनके ऑफिसर्स पर बनती रही है। कुछ ...और पढ़ें

    Air Force Day 2022: इंडियन एयरफोर्स पर कई फिल्में बनी है।
    Air Force Day 2022: इंडियन एयरफोर्स पर कई फिल्में बनी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Air Force Day 2022: एयरफोर्स डे के अवसर पर पूरा देश वायु सेना के शौर्य को वंदन कर रहा है। वहीं बॉलीवुड में भी एयरफोर्स के पराक्रम पर समय-समय पर फिल्में बनती रही है। अब हम आपके लिए इन फिल्मों में से पांच बेस्ट फिल्में लेकर आए है, जिन्हें देखकर आप वायु सेना के जज्बे को समझ सकते है।

    भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया

    पहली फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया है। इस फिल्म में अजय देवगन की अहम भूमिका थी। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित है। 

    यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ने ततड़-ततड़ गाने पर एनबीए प्लेयर के साथ किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

    गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

    दूसरी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में उन्होंने एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाई थी। जिन्होंने कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ था।

    मौसम 

    तीसरी फिल्म मौसम है। इस फिल्म में शाहिद कपूर की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन पंकज कपूर ने किया था। वहीं ये फिल्म प्रधानता लव स्टोरी थी। वहीं फिल्म में सोनम कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल और रितेश देशमुख आएंगे नजर, पढ़ें पूरी खबर

    हिन्दुस्तान की कसम 

    चौथी फिल्म हिन्दुस्तान की कसम है। यह फिल्म भी 1971 के युद्ध पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन चेतन आनंद ने किया था। वहीं इस फिल्म में अमरीश पुरी, राज कुमार और अमजद खान की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया था।

    विजेता

    पांचवी फिल्म विजेता है। इस फिल्म में एक व्यक्ति की निजी लड़ाई दिखाई गई है। अंत में वह फाइटर पायलट बनता है और अपनी निजी के अलावा देश के आगे की चुनौती से भी पार पाता है। बॉलीवुड में कई कलाकारों ने फिल्मों में फाइटर पायलट की भूमिका निभाई है। इनमें शाह रुख खान का नाम भी शामिल है। उन्होंने फिल्म वीर जारा में एक पायलट की भूमिका निभाई है।