विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक दिन के फंक्शन के लिए Ranveer ने की थी मेहंदी आर्टिस्ट को पांच दिन की पेमेंट, चाहते थे ये स्पेशल डिजाइन

Published: Fri, 30 Aug 2024 06:49 PM (GMT+05:30)

सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने रणवीर और दीपिका की शादी से कई मोमेंट्स शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि ...और पढ़ें

दीपिका पादुकोण ने ठंड में लगवाई मेहंदी
दीपिका पादुकोण ने ठंड में लगवाई मेहंदी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 में इटली के लेक कोमो में बड़ी ही धूमधाम के साथ हुई थी। अब लगभग शादी के 5 साल बाद एक्टर की जिंदगी में नई खुशियां आने वाली हैं। दीपिका सितंबर के महीने में रणबीर के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

दीपिका ने पहले ही कर दिया था प्रॉमिस

अब हाल ही सेलिब्रिटी फेमस मेंहदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने इनकी शादी से एक बहुत ही प्यारी अपडेट शेयर की है। बॉलीवुड नाउ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि दीपिका ने फिल्म ये जवानी है दीवानी के शूट के दौरान उनसे ये प्रॉमिस किया था कि वो अपनी शादी में उन्हीं से मेहंदी लगवाएंगी और एक्ट्रेस ने अपना प्रॉमिस रखा भी।

यह भी पढ़ें: बच्चे के आने से पहले Deepika Padukone- रणवीर सिंह का आशियाना बनकर तैयार, मन्नत के पास खरीदा इतने करोड़ का घर

कर दी थी पूरी पेमेंट

वीना ने बताया कि शादी का कार्यक्रम पांच दिनों का था और रणवीर और दीपिका ने उन्हें पांच दिनों के लिए बुक करके पूरी पेमेंट पहले ही कर दी थी। जबकि मेहंदी का फंक्शन सिर्फ एक दिन का होता है। वीना ने बताया कि रणवीर ने उन्हें प्यार से क्वीन बुलाते हुए कहा कि एक क्वीन दूसरी क्वीन के मेहंदी लगा रही है। आर्टिस्ट ने कहा कि वो उन्हें अपने बेटे जैसा ही मानती हैं। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के समय भी उन्होंने खूब एंजॉय किया था।

रणवीर चाहते थे स्पेशल डिजाइन

उन्होंने आगे बताया कि दीपिका चाहती थीं कि उनकी मेहंदी डार्क हो इसलिए उन्होंने वीना के द्वारा बताई गईं सभी ट्रिक को फॉलो किया जिससे की मेहंदी डार्क रचे। वो ठंड में भरे हाथों में लगी मेहंदी के साथ बैठी रहीं और सूखने के बाद ही डांस शुरू किया। रणवीर सिंह चाहते थे कि वो मेहंदी से अपने हाथों टाइगर बनवाना चाहते थे क्योंकि उनकी मूवी सिंबा आने वाली थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपना निर्णय बदल लिया और दीपिका के नाम के साथ मेहंदी से सीन स्टार बनवाए।

यह भी पढ़ें: ससुरालवालों के साथ डिनर डेट पर पहुंचीं Deepika Padukone, लक्ष्य सेन के साथ दिखी बेहतरीन बॉन्डिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।