Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ससुरालवालों के साथ डिनर डेट पर पहुंचीं Deepika Padukone, लक्ष्य सेन के साथ दिखी बेहतरीन बॉन्डिंग

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 08:32 AM (GMT+05:30)

    दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह के माता-पिता और बहन के साथ स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस फैमिली डिनर के लिए बाहर निकली थीं। ओवरसाइज्ड ब्लैक ब्लेजर और मैचिंग व ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण ने फैमिली के साथ किया डिनर
    दीपिका पादुकोण ने फैमिली के साथ किया डिनर

    HighLights

    1. सिंघम अगेन में आएंगी नजर
    2. फैमिली डिनर पर दीपिका पादुकोण
    3. सितंबर में दीपिका देंगी बच्चे को जन्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। जब से दीपिका ने प्रेग्नेंसी की न्यूज अनाउंस की थी उसके बाद से ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है कि एक्ट्रेस कब मां बनेंगी।

    फैमिली संग डिनर डेट पर दीपिका

    हाल ही में एक्ट्रेस को अपने सास-ससुर और ननद के साथ डिनर डेट पर देखा गया। ब्लैक कलर के ओवरसाइज के आउटफिट में दीपिका बहुत ही ज्यादा कमाल लग रही थीं। इस दौरान उनके चेहरे पर हल्की सी स्माइल भी देखी गई। इसके अलावा बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन के साथ भी दीपिका पादुकोण की बॉन्डिंग दिखी। ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: ऑफ व्हाइट सूट में Deepika Padukone का दिखा बेबी बंप, वायरल हुआ एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो

    बेबी बंप को छिपाती नजर आईं दीपिका

    दीपिका सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोशल मीडियो पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दीपिका को लक्ष्य सेन के साथ हंसी मजाक करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का ओवर साइज्य जैकेट और मैचिंग वाइड लेग ट्राउजर पहना हुआ है। दीपिका एक हाथ से अपना बेबी बंप छुपाती नजर आईं। वहीं उनके लॉन्ग वेवी हेयर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    फरवरी में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

    दीपिका पादुकोण ने फरवरी 2024 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, और तभी से वह लगातार चर्चा में हैं। फैंस बेबी आने का इंतजार कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक मेंस सिंगल बैडमिंटन में कांस्य पदक के लिए खेलते हुए लक्ष्य सेन को करारी हार का सामना करना पड़ा था। असफलता के बावजूद, रणवीर सिंह ने 22 वर्षीय खिलाड़ी के लिए अपना समर्थन दिखाया था। लक्ष्य ने पुरुष बैडमिंटन में ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर के रूप में इतिहास रचा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone के नए लुक पर फिसला फैंस का दिल, लेडी 'सिंघम' के नए अवतार को देख बोले फैंस- गॉर्जियस