Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धमकी आई तो Deepika-Ranveer ने सुरक्षा बढ़ाई; अब 'हाई सिक्योरिटी' बनी पड़ोसियों का सिरदर्द! थाने तक पहुंचा मामला

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 12:59 PM (IST)

    धुरंधर' एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट आया था, जिसमें उनसे करोड़ों की फिरौती की रकम मांगी गई थी। धमकी मिलने के बाद रणवीर सिंह और ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की सोसाइटी कमेटी ने थाने में लिखा लैटर /  Photo Credit- Instagram

    रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की सोसाइटी कमेटी ने थाने में लिखा लैटर / Photo Credit- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह को बीते दिनों व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले शख्स ने उनसे करोड़ों की फिरौती की रकम मांगी थी।

    अनजान वॉइस नोट के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इसकी शिकायत सीधे मुंबई पुलिस में की थी। हालांकि, इसी बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण ने अपने घर के बाहर छह 'बंदूकधारियों' को तैनात कर दिया है, जिसको लेकर सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी ने आपत्ति जताई है।

    सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी ने लिखा लेटर

    हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह को मिले धमकी भरे वॉइस नोट के बाद सुरक्षा बलों को तैनात करने पर एक्टर की सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी ने दादर पुलिस स्टेशन में एक लैटर लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सोसाइटी से अनुमति लिए बिना कपल के घर के बाहर छह सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

    उन्होंने लैटर में ये भी मेंशन किया है कि यूनिफॉर्म में दीपिका-रणवीर की निजी सिक्योरिटी का एक पुलिस ऑफिसर हमेशा परिसर में मौजूद रहता है। सोसाइटी कमेटी ने लॉबी से लेकर व्यायामशाला और बच्चों के खेलने जैसी सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा बलों के तैनात रहने पर 'गंभीर चिंता' जताई है। कमेटी का कहना है कि इससे सोसाइटी में रह रहे अन्य निवासियों की सुरक्षा और आराम इफेक्ट हो सकते हैं। इस लेटर में सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी के मेंबर्स ने आग्रह किया है कि पुलिस इस बात को वेरीफाई और क्लियर करे कि क्या निजी कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा बलों को तैनात करने की ऑफिशियल परमिशन ली गई है या नहीं।

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh को Whatsapp पर मिली धमकी, धुरंधर एक्टर से की गई करोड़ों की डिमांड

    ranveer singh threat call

    वॉइस नोट भेजने वाले शख्स की तलाश में जुटी पुलिस

    रणवीर सिंह को मिले इस धमकी भरे वॉइस नोट के बाद पुलिस उस शख्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसने 10 करोड़ की भारी-भरकम फिरौती की रकम मांगी है। फिलहाल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तरफ से धमकी भरे वॉइस नोट पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    खबरें और भी

    deepika ranveer

    रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट उनकी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद भेजा गया है, जिसने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर भी धमाल मचाया। इससे पहले 'सिंघम' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी फायरिंग की एक गंभीर घटना हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Don 3 से मुंह मोड़ना Ranveer Singh को पड़ा भारी, इतनी बड़ी कीमत चुकाएंगे 'धुरंधर' स्टार?