Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिर से Netflix पर आ रही Ranveer Singh की Dhurandhar, लेकिन कहानी में ट्विस्ट; फैंस कंफ्यूज

    Updated: Thu, 21 May 2026 09:06 AM (IST)

    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' का 'रॉ एंड अनदेखा' वर्जन फिर से नेटफ्लिक्स पर वापसी कर रहा है। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीम किया जाएगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar 2) की दूसरी किस्त ने डिजिटल रिलीज के बाद से ही विदेशों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। अब अपने लेटेस्ट अपडेट की वजह से फ्रेंचाइजी फिर से चर्चा में है।

    नेटफ्लिक्स (Netflix) ने घोषणा की है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म का रॉ एंड अनदेखा वर्जन बहुत जल्द प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा। अब फैंस के बीच इसको लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। वहीं कुछ के मन में इसको लेकर कन्फ्यूजन भी है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देखने को बेताब हुआ हॉलीवुड का सुपरस्टार, रणवीर सिंह और जॉन की फिल्म के बीच है गहरा कनेक्शन!

    क्या है ये रॉ एंड अनदेखा वर्जन?

    ये वर्जन ओरिजनल वाले से कितना अलग होगा और दर्शकों को इसमें क्या कुछ देखने को मिलेगा ये हम आपको आज बताने वाले हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि पहला पार्ट ओटीटी कट पर वापस आएगा। इसमें वो फुटेज होगी जिसे थिएटर में रिलीज नहीं किया गया।

    फिल्म की रिलीज से पहले एक नया पोस्टर शेयर करते हुए, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने बताया कि धुरंधर का 'रॉ एंड अनदेखा' वर्जन 22 मई को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “आंधी आ रही है। और इस बार, एक्स्ट्रा घातक। धुरंधर रॉ एंड अनदेखा देखें, 22 मई को हिंदी, तमिल और तेलुगु में नेटफ्लिक्स पर।”

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    जियो हॉटस्टार पर आएगा दूसरा पार्ट

    अब इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस के दिमाग में कंफ्यूजन है कि क्या दूसरा पार्ट भी नेटफ्लिक्स पर आएगा तो आपको बता दें कि कि धुरंधर द रिवेंज अगले महीने 4 जून को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। जबकि धुरंधर द रिवेंज का रॉ एंड अनदेखा वर्जन इंटरनेशनली 14 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ।

    Dhurandhar (7)

    धुरंधर 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जबकि इसका दूसरा पार्ट धुरंधर 2 इसी साल 19 मार्च को रिलीज हुआ। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर इन दोनों फिल्मों में मुख्य भूमिका में हैं। पहली फिल्म ने दुनिया भर में 1307 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि सीक्वल ने 1790 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। इन फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

    यह भी पढ़ें- क्या ‘धुरंधर-2’ में सेना के ऑपरेशन की जानकारी उजागर हुई? दिल्ली HC ने केंद्र सरकार और CBFC से मांगा जवाब