Dhurandhar 2 देखने को बेताब हुआ हॉलीवुड का सुपरस्टार, रणवीर सिंह और जॉन की फिल्म के बीच है गहरा कनेक्शन!
'जैक रयान घोस्ट वॉर' एक्टर जॉन क्रांसिस्की ने हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को देखने की इच्छा जताई है। क्या है इन दोनों के कैर ...और पढ़ें

धुरंधर 2 देखना चाहता है हॉलीवुड स्टार/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में गर्दा उड़ाया है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1104 करोड़ के आसपास का हुआ है, वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 1900 करोड़ से ज्यादा कमाए।
'धुरंधर 2' के नेटफ्लिक्स ( Netflix) पर आने के बाद जहां विदेशी ऑडियंस ने इसे बेस्ट इंडियन फिल्म घोषित कर दिया है और मूवी ग्लोबल चार्ट में नंबर 9 पोजीशन पर आ चुकी है, वहीं इस बीच ही एक बड़े हॉलीवुड सुपरस्टार ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' देखने की इच्छा जताई है।
जैक-हमजा के किरदार में है ये समानता
जॉन क्रासिंस्की जिनकी फिल्म 'जैक रायन: द घोस्ट' हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जिसमें अभिनेता स्पाई कैरेक्टर निभा रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे रणवीर सिंह ने 'हमजा अली मजारी' बनकर 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) में निभाया है। एनडीटीवी ने बातचीत के दौरान जब हॉलीवुड स्टार जॉन क्रासिंस्की से इंडियन फिल्म्स पर उनकी राय और धुरंधर 2 देखने के बारे में पूछा, तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। लेकिन अगर कुल मिलाकर इंडियन फिल्मों की बात करें, तो वहां की मूवी मेकिंग बेहद एडवांस और कटिंग-एज है। मैं अपने कई फिल्ममेकर दोस्तों को जानता हूं जो फिल्में डायरेक्ट करते हैं, और वो लगातार वहां से आने वाली फिल्मों को देखकर हैरान रह जाते हैं।"
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT: 5 दिन में विदेशों में सुनामी लाई 'धुरंधर 2', Netflix पर आते बना डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड
-1779255936958.jpg)
एक्टर ने आगे यह भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिला, तो वे रणवीर सिंह की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को जरूर देखना चाहेंगे। उन्होंने कहा, "बिल्कुल। मुझे कुछ भी देखना पसंद है। बाकी लोग क्या काम कर रहे हैं, यह मुझे हमेशा इंस्पायर करता है।"
खबरें और भी
भारत में कब OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी 'धुरंधर 2'?
धुरंधर 2 को 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। पाकिस्तान से लेकर अन्य बाहरी देशों में तो यह फिल्म धमाल मचा रही है, लेकिन इंडिया में अभी भी फैंस इसकी OTT रिलीज के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर पहले सेम डेट पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन IPL 2026 की वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी।

अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 5 जून को स्ट्रीम की जाएगी, उससे पहले 4 जून को 'धुरंधर: द रिवेंज-अनदेखा एंड रॉ' का ग्रैंड प्रीमियर होगा।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Day 61: नहीं थम रहा 'हमजा' का तांडव! 61वें दिन 'धुरंधर 2' ने कमाई से उड़ाया गर्दा