Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh ने डीपफेक वीडियो मामले में दर्ज करवाई FIR, एआई की मदद से Video को दिया गया था पॉलिटिकल ट्विस्ट

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 01:32 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पॉलिटिकल मुद्दे पर अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं। वाराणसी से साम ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो मामले में दर्ज करवाई FIR, (X Image)
    रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो मामले में दर्ज करवाई FIR, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के बाद रणवीर सिंह भी डीप फेक वीडियो का शिकार बन गए। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पॉलिटिकल मुद्दे पर अपनी राय देते हुए दिख रहे हैं। ये रणवीर सिंह का डीप फेक वीडियो है, जिसके खिलाफ उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है।

    रणवीर सिंह हाल ही में वाराणसी गए थे। यहां उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आईं। दोनों वाराणसी में मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में हिस्सा लेने गए थे। जहां से रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Esha Deol: मथुरा पहुंचीं एशा देओल के होठों ने खींचा ध्यान, लिप सर्जरी कराने पर पीछे पड़ी ट्रोल आर्मी!

    रणवीर ने दर्ज कराई FIR

    रणवीर सिंह ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को आगाह किया था। उन्होंने अपने वायरल डीप फेक वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा था- डीप फेक से बचो दोस्तों। वहीं, अब एक्टर ने मामले में कानूनी सहारा लिया है। मिड डे की खबर के अनुसार, रणवीर सिंह के स्पोक्स पर्सन ने कहा, "हां, हमने पुलिस कंप्लेन कराई है और उस सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जहां से रणवीर सिंह का एआई जनरेटर वीडियो को शेयर किया गया।"

    रणवीर की आने वाली फिल्में

    रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर सिंबा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिलहाल सिंघम अगेन शूटिंग स्टेज में है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान भी शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Aayush Sharma: 'आप सलमान खान की नकल करते हैं', जब फिल्मों को लेकर आयुष शर्मा को सुननी पड़ी ये बात

    डॉन बनने के लिए तैयार रणवीर

    रणवीर सिंह के खाते में इसके अलावा फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 भी है। बीते साल बतौर लीड एक्टर उनके नाम का खुलासा किया गया था। इसके साथ ही फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह का एक वीडियो भी डॉन 3 से जारी किया था। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट फीमेल लीड में कियारा आडवाणी नजर आएंगी।